newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Supreme Court On Article 370: आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बहार

Supreme Court On Article 370: सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि संसद का 5 अगस्त 2019 का फैसला बरकरार रहेगा। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जज ने फैसले में कहा कि 370 हटाने का फैसला संवैधानिक था।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के वैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुना दिया है। कोर्ट का कहना है कि 5 अगस्त 2019 का फैसला बरकार रहेगा। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जज ने फैसले में कहा कि 370 हटाने का फैसला संवैधानिक था। फैसला आने के बाद अब सोशल मीडिया पर सीजेआई चंद्रचूड और सुप्रीम कोर्ट ट्रेंड कर रहे हैं।

राजीव गांधी, आदित्य बिड़ला की जीवनी लिखने वाले लेखक और पत्रकार मिनाज मर्चेंट ने मामले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- लोकतंत्र की जीत. सामंतवाद की पराजय…। उन्होंने आगे सुप्रीम कोर्ट की कुछ जरूरी बातें भी लिखी, जोकि इस प्रकार हैं…

1) SC ने सर्वसम्मति से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को बरकरार रखा।
2) विलय के तहत जम्मू-कश्मीर की संप्रभुता पूरी तरह से भारत को सौंप दी गई।
3)जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक चुनाव होंगे।
4) राज्य का दर्जा “जल्द से जल्द” दिया जाना चाहिए। कोई समयरेखा नहीं..।

 

 

मीम्स की आई बाढ़

फैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार भी आ गई है। सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार के हक में फैसला आने के बाद याचिकाकर्ता और जम्मू कश्मीर की पिछली सरकार का मोय-मोय हो गया। फोटो में पीएम मोदी और अमित शाह हंसते दिख रहे हैं।

 

एक मीम में पीएम मोदी सभा के सामने चिल्लाते दिख रहे हैं, कि बैठे क्या हो…नाचो………….। और एक साइड फोटो में पीएम मोदी और अमित शाह आर्टिकल 370 की अर्थी उठाते दिख रहे हैं। वहीं एक दूसरे मीम में फैसला आने के बाद सोनिया राहुल गांधी से पूछ रही हैं कि अगर किसी ने पीएम का फुलफॉर्म पूछा तो क्या बोलोगे। इस पर राहुल गांधी कहते हैं- फिर से मोदी।