
नवादा। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर आरजेडी के नेता लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रैली करते हुए नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ सरकार चलाने को लेकर तंज भी कसे। नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग पहले कुछ नहीं थे, उनको हम गलती से लाए थे। अब वे बोल रहे हैं कि हमने काम कराया है। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के लिए कहा कि वो क्या काम कराएंगे। उन्होंने तंज कसना जारी रखते हुए कहा कि कम उम्र के थे, पुरानी बात भूल गए हैं कि 2005 से पहले बिहार का क्या हाल था।
नीतीश कुमार ने आरजेडी पर लगातार निशाना साधा और कहा कि 2005 से पहले बिहार में लोग शाम को घर से नहीं निकलते थे। बिहार के सीएम और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार का हाल ठीक नहीं था। उन्होंने लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी का नाम लिए बगैर निशाना साधा और कहा कि पति-पत्नी ने 15 साल बिहार पर शासन किया, लेकिन कोई काम नहीं किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप बिना चिंता के घूमते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी पूरे देश में काम कराते हैं। बिहार के विकास में पीएम की तरफ से बहुत सहयोग मिलता है। आज बिहार में तेजी से विकास हो रहा है।
#WATCH | Addressing a public rally in Nawada, Bihar CM Nitish Kumar says, “Development is happening at a fast pace in Bihar. What was the condition of Bihar before 2005? You could not step out of your house after the evening. Today you can move around freely…Husband and wife… pic.twitter.com/PHljC1wTT9
— ANI (@ANI) April 7, 2024
अपने भाषण में नीतीश कुमार ने कहा कि 2006 के बाद हिंदू और मुस्लिम का झगड़ा नहीं हुआ। नीतीश ने कहा कि 2010के चुनाव में 50 फीसदी मुस्लिमों का वोट हमें मिला। उन्होंने दावा किया कि 2005 से 2020 तक बिहार में 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि हमने सभी घरों में बिजली पहुंचा दी। जनता से नीतीश कुमार ने कहा कि जिसने काम नहीं किया, उसे वोट मत देना।