newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शिवसेना-BJP कार्यकर्ताओं के बीच आपसी भिड़त, शिवसैनिकों ने की हदें पार, लगा महिलाओं की पिटाई का आरोप

Shiv Sena-BJP: शिवसेना भवन (Shiv Sena Bhavan) से थोड़ी दूर पर ही पुलिस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोककर उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई। दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मार-पीट की।

नई दिल्ली। राम के नाम हो रही राजनीति के बीच दादर के शिवाजी पार्क इलाके में बुधवार को भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी भिड़त हो गई। हालत ये रही कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट तक हुई। वहीं शिवसैनिकों पर आरोप लगा है कि उन्होंने भाजपा महिला पदाधिकारियों को भी नहीं छोड़ा। दरअसल भाजपा महिला पदाधिकारियों का आरोप है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है। मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर मुद्दे पर लगातार बयानबाजी कर रही शिवसेना के खिलाफ ‘फटकार मोर्चा’ निकाला था। यह फटकार मोर्चा बड़े आराम से अपने रूट से निकल रहा था। लेकिन जब उनका यह मोर्चा दादर स्थित शिवसेना भवन के सामने पहुंचा तो सेना भवन में पहले से ही शिवसेना के कार्यकर्ता मौजूद थे। हालांकि बाहर पुलिस का भी कड़ा बंदोबस्त होते हुए भी शिवसेना और भाजपा के कार्यकर्ता एक दूसरे से शिवसेना भवन के सामने भिड़ गए।

BJP Flag

बता दें कि शिवसेना भवन (Shiv Sena Bhavan) से थोड़ी दूर पर ही पुलिस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोककर उन्हें पुलिस स्टेशन ले गई। दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मार-पीट की है और खास महिला पदाधिकारियों को लाठी से पीटा गया है।

BJP shivsena Flag

वहीं पूरा मामला अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन को लेकर उत्पन्न हुए विवाद को लेकर था। भाजपा का आरोप है कि, घोटाले को लेकर शिवसेना द्वारा किए जा रहे सवाल, बेबुनियाद हैं। इसी के खिलाफ भाजपा ने फटकार मोर्चा निकाला था। भाजपा युवामोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना की अगुवाई में यह मोर्चा जब दादर के शिवाजी पार्क में स्थित शिवसेना भवन से 5 किलोमीटर की दूरी पर पहुंचा तो पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया। उन्हें पुलिस वैन में जब ले जाया जा रहा था तो शिवसेना भवन के सामने उपस्थित विधायक सदा सरवणकर के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और भाजपा की कुछ महिला पदाधिकारियों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।