newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ayodhya Ram Mandir: मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव की रामभक्ति देखी?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Aparna Yadav Bisht Sang Song of Lord Ram: अपर्णा ने अपनी गायिकी से समां बांधने की कोशिश की। ज्ञात हो कि अपर्णा यादव ने साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव (Aparna Yadav) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो प्रभु श्रीराम की भक्त में लीन नजर आ रही है। अपर्णा यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मुलायम सिंह की बहू राम भजन गा रही है। अपर्णा यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”भगवान श्रीराम जी की कृपा से गुरु जी को एक भजन भी समर्पित कियाI” 42 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर वो ‘सियाराम, जय-जय राम’ गा रही है।

उनका ये अंदाज लोगों को काफी पंसद आ रहा है। अपर्णा यादव के इस वीडियो पर लोगों के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। @Yashpal70280974 के यूजर ने लिखा, ‘बहुत सुंदर भजन…जय जय जय सियाराम।’

ये वीडियो 15 जनवरी बताया जा रहा है। दरअसल जगद्गुरु रामभद्राचार्य के 75वें जन्मदिवस पर अयोध्या में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में अपर्णा यादव में पहुंची थी। जहां उन्होंने जगद्गुरु स्वामी श्री रामरामभद्राचार्य का आशीर्वाद भी लिया। इसकी फोटो भी तस्वीरें भी शेयर की थी।

अपर्णा ने अपनी गायिकी से समां बांधने की कोशिश की। ज्ञात हो कि अपर्णा यादव ने साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। बता दें कि 22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन होने जा रहा है। जिसका काउंटडाउन शुरू होने चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की मूर्ति को मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा।

लेकिन उससे पहले रामभक्तों में खुशी की लहर है। पूरा देश राममय हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनने की तैयारियों जोरों पर है। अयोध्या को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। इस समारोह में पीएम मोदी से लेकर हजारों लोग इसमें शामिल होंगे। बॉलीवुड, खेल और उद्योगपति इसमें शामिल होंगे। हालांकि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से दूरी बना ली है।