newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arvind Kejriwal: फेसबुक पेज विदेश से चलाने के मामले में BJP ने केजरीवाल को घेरा, जानिए पार्टी ने क्या कहा..

Arvind Kejriwal: इसके अलावा भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो जारी करते हुए आप नेताओं के फेसबुक पेज विदेशों से संचलित होने पर केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं के फेसबुक पेज विदेशों से चलाए जा रहे है। ये सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। कतर, अमेरिका, कनाडा से अरविंद केजरीवाल का फेसबुक पेज चलाया जा रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) फिर से फिर सुर्खियों में है। इसका कारण है उनके सोशल मीडिया हैंडल पर लगे सनसनीखेज आरोप। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं को लेकर एक बड़ा सनसनीखेज दावा किया गया है। दरअसल, एक्टिविस्ट विजय पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर आम पार्टी के नेताओं के सोशल मीडिया अकांउट को लेकर अहम जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने The Indian Affairs नाम के ट्विटर हैंडल के जरिए दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी आप नेताओं के सोशल मीडिया कतर, अमेरिका, कनाडा से मैनेज हो रहे हैं। अब इस दावा के जरिए भाजपा दिल्ली के सीएम केजरीवाल और आप नेताओं पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए ट्वीट कर लिखा, ”अरविंद केजरीवाल और AAP के साथ-साथ विदेशी धरती पर रहने वाले लोगों द्वारा संचालित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों का सोशल मीडिया अकाउंट। यह भारत और भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा सुरक्षा खतरा है।”

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का केजरीवाल पर हमला-

इसके अलावा भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो जारी करते हुए आप नेताओं के फेसबुक पेज विदेशों से संचलित होने पर केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं के फेसबुक पेज विदेशों से चलाए जा रहे है। ये सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। कतर, अमेरिका, कनाडा से अरविंद केजरीवाल का फेसबुक पेज चलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता चाहे वो राघव चड्ढा और कई नेता जिनकी सारी रणनीति कनाडा या कतर में बैठकर होती है। वो लोग तय करते है कि अरविंद केजरीवाल को क्या बोलेंगे या क्या लिखेंगे और क्या भारत के खिलाफ बोलेंगे, क्या कतर या पाकिस्तान के हक में बोलेंगे। या अरविंद केजरीवाल हवाला के रूप में कनाडा, कतर या अमेरिका में पैसे भेज रहे है और अपनी टीमें बनवा रहे है। ये दोनों ही सवाल नेशनल सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा है। अरविंद केजरीवाल को आज देश के लोगों के इस बात का जवाब देना चाहिए कि क्यों उन्होंने ऐसा किया। क्या वो हवाले से पैसे भेज रहे है या फिर वो लोग तय करेंगे कि देश के अंदर केजरीवाल क्या बोलेंगे और कैसे बोलेंगे।

बता दें डिजिटल मीडिया स्टार्टअप The Indian Affairs ने बड़ा सनसनीखेज दावा किया है। कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल का फेसबुक पेज 28 लोग मैनेज करते है। जिसमें 26 भारत से मैनेज किए जाते है, जबकि एक कतर और दूसरा अमेरिका से मैनेज करता है। आपको बता दें कि ये वही कतर और अमेरिका है जो कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रोपगेंड़ा और नरेटिव सेट करने में अहम भूमिका निभाते है। इतना ही नहीं इस हैंडल ने यह दावा किया है कि आम आदमी पार्टी का आधिकारिक पेज लूथिनिया नामक जगह से कुछ लोग हैंडल को चला रहे  है। इसके अलावा केजरीवाल के करीबी और पंजाब में भगवंत मान सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा का फेसबुक कनाडा से संचलित किए जाने की बात कही गई है, जबकि राघव चड्ढा और आतिशी मार्लेना का अकाउंट अमेरिका से कॉपरेट किए जाने का दावा किया है।