newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP: बेबी रानी मौर्य बनीं बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इसी महीने की शुरुआत में दिया था राज्यपाल पद से इस्तीफा

BJP: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बेबी रानी मौर्य को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था।

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बेबी रानी मौर्य को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आज उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही आज बंगाल के नेता दिलीप घोष को भी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं डॉ सुकांता मजुमदार को बंगाल बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि जब बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था, उस वक्त से ही यह संभावना जताई जा रही थी, कि वह यूपी चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में वापसी कर सकती हैं।गौरतलब है कि बेबी रानी मौर्य दलित वर्ग से आती हैं और उनका प्रभाव भी काफी अच्छा है।

बता दें कि राज्यपाल के रूप में बेबी रानी मौर्य का अभी करीब 2 साल का कार्यकाल बाकी बचा हुआ था, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें साल 2018 में उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उनके यूपी चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारी को लेकर अटकलें शुरू हो गयी थीं। इसका कारण यह था कि बेबी रानी मौर्य ने साल 2007 में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। इसके अलावा वो आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं।