
नई दिल्ली। अजय आलोक और अधीर रंजन चौधरी के बाद कांग्रेस के एक और नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है। राष्ट्रपति का अपमान करने वाले कांग्रेस के ये तीसरे नेता उदित राज हैं। उदित राज कांग्रेस के प्रवक्ता हैं। वो पहले बीजेपी के सांसद थे और 2019 में टिकट काटे जाने पर कांग्रेस में चले गए थे। उदित राज ने राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। उदित राज ने ट्विटर पर लिखा है, ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।’
द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है । कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) October 5, 2022
उदित राज राजनीति में आने से पहले नौकरशाह थे। वो आईआरएस अफसर रहे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद से वो पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहते हैं। राष्ट्रपति के बारे में उदित राज के अपमानजनक बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा है कि पहले अजय आलोक ने राष्ट्रपति को अमंगलकारी कहा। फिर अधीर रंजन चौधरी ने उनके लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ जैसा शब्द इस्तेमाल किया। अब कांग्रेस और नीचे गिर गई है। उदित राज ने पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है। क्या कांग्रेस आदिवासी समाज के अपमान को समर्थन देती है?
After Ajoy Kumar called President Draupadi Murmu as evil & then Adhir Ranjan Chaudhary used the term “Rashtrapatni” now Congress stoops to a new low! Udit Raj uses unacceptable language for the 1st woman Adivasi President!
Does the Congress endorse this insult of Adviasi samaj pic.twitter.com/W0owoqxYHu
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) October 6, 2022
बता दें कि उदित राज इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। जब द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया था, तो उदित राज ने लिखा था कि जाति देखकर खुश न होना। कोविंद जी राष्ट्रपति बने, तो दलित खुश हुए और भला एक चपरासी का नहीं कर सके। वहीं, पहले उन्होंने जजों की नियुक्ति के मामले में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पीएम मोदी को वो लगातार भला-बुरा कहते रहते हैं।