
नई दिल्ली। केरल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक ऐसा बयान दिया है कि, जिसपर अब भाजपा की तरफ से करारा हमला किया जा रहा है। दरअसल राहुल गांधी ने केरल में मछुआरों का मंत्रालय बनाने को लेकर कहा कि, “जैसे किसान ज़मीन पर खेती करते हैं वैसे आप समुद्र में करते हैं। किसान के लिए दिल्ली में मंत्रालय है लेकिन आपके लिए मंत्रालय नहीं है। आपके लिए दिल्ली में कोई नहीं बोलेगा इसलिए मैं पहले दिल्ली में मछुआरों के लिए मंत्रालय समर्पित करूंगा।” बता दें कि राहुल गाँधी इससे पहले भी मछुआरों के लिए मंत्रालय बनाने की बात कर चुके हैं। ऐसे में राहुल के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल को जवाब देते हुए कहा कि, राहुल गांधी को पता नहीं कि दिल्ली में मत्स्य विभाग बना हुआ है।
#WATCH जैसे किसान ज़मीन पर खेती करते हैं वैसे आप समुद्र में करते हैं। किसान के लिए दिल्ली में मंत्रालय है लेकिन आपके लिए मंत्रालय नहीं है। आपके लिए दिल्ली में कोई नहीं बोलेगा इसलिए मैं पहले दिल्ली में मछुआरों के लिए मंत्रालय समर्पित करूंगा: केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी pic.twitter.com/KEscmyNWxl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2021
राहुल गांधी को जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि, “राहुल जी मछुआरों के लिए मत्स्य विभाग बना हुआ है जिसके अंतर्गत 20 हज़ार 50 करोड़ के निवेश का बजट है। 70 साल में आपके(राहुल गांधी) नाना जी से लेकर अब तक जो काम नहीं हुआ वो काम मोदी जी ने किया है।”
#WATCH राहुल जी मछुआरों के लिए मत्स्य विभाग बना हुआ है जिसके अंतर्गत 20 हज़ार 50 करोड़ के निवेश का बजट है। 70 साल में आपके(राहुल गांधी) नाना जी से लेकर अब तक जो काम नहीं हुआ वो काम मोदी जी ने किया है: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह https://t.co/8WEebdUL4B pic.twitter.com/tbniZybA5W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2021
वैसे इससे पहले 17 फरवरी को जब राहुल गांधी पुडुचेरी पहुंचे थे तो वहां भी उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए कहा था कि, “अगर जमीन पर खेती करने वाले किसानों का दिल्ली में मंत्रालय हो सकता है तो समुद्र के किसानों का क्यों नहीं हो सकता।” राहुल गांधी की इसी बात को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने एक ट्वीट में उन्हें जवाब देते हुए उनकी गलती को उजागर किया था।
श्री @RahulGandhi जी..
ये मिनिस्ट्री है ?? @FisheriesGoI
ये मिनिस्टर हैं ?? @girirajsinghbjp
और ये फिर एक बार,
झूठ की राजनीति के चक्कर में,@INCIndia ‘पार्टी’ की किरकिरी हो रही है ?? pic.twitter.com/s079SoP9Kf— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 17, 2021
अनुराग ठाकुर ने मछुआरों से संबंधित मंत्रालय और इसके मंत्री का नाम बताते हुए राहुल के झूठ को सबके सामने रख दिया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि, श्री राहुल गांधी जी, इसके लिए पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय है और इसके मंत्री गिरिराज सिंह हैं।
इसके अलावा राहुल के उस बयान पर बेगुसराय से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इटालियन भाषा में ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को लेकर लिखा था, ईटली में मत्स्य पालन का कोई अलग मंत्रालय नहीं है। वहां यह कृषि और वानिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इटालियन भाषा में ट्वीट करते हुए लिखा था, वे केवल एक ही बात जानते हैं। झूठ, भय और गलत सूचना फैलाना।
राहुल जी ! आपको इतना तो पता ही होना चाहिए कि 31 मई,2019 को ही मोदी जी ने नया मंत्रालय बना दिया।
और 20050 Cr रुपए की महायोजना (PMMSY) शुरू की जो आज़ादी से लेकर 2014 के केन्द्र सरकार के खर्च (3682 cr) से कई गुना ज़्यादा है। https://t.co/eV39avbeDt— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 17, 2021
पुडुचेरी में राहुल द्वारा दिए बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा था कि, “राहुल जी ! आपको इतना तो पता ही होना चाहिए कि 31 मई,2019 को ही मोदी जी ने नया मंत्रालय बना दिया। और 20050 Cr रुपए की महायोजना (PMMSY) शुरू की जो आज़ादी से लेकर 2014 के केन्द्र सरकार के खर्च (3682 cr) से कई गुना ज़्यादा है।”
राहुल जी!
मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन मंत्रालय में आएँ या मुझे जहाँ बुलाएँ,मैं आ जाता हूँ। मैं आपको नए फ़िशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुदुच्चेरी में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताता हूँ। https://t.co/eV39avbeDt— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 17, 2021
वहीं एक और ट्वीट में गिरिराज सिंह ने लिखा था कि, “राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन मंत्रालय में आएँ या मुझे जहाँ बुलाएँ,मैं आ जाता हूँ। मैं आपको नए फ़िशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुदुच्चेरी में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताता हूँ।”