नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को नंदीग्राम (Nandigram) में चुनौती देने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शुभेंदु अधिकारी (BJP leader Suvendu Adhikari) शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले हल्दिया में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रोड शो किया।
West Bengal: BJP leader Suvendu Adhikari files his nomination as the party’s candidate from Nandigram for #WestBengalElections2021
CM Mamata Banerjee is the TMC candidate from Nandigram. pic.twitter.com/QJJwF5lVo5
— ANI (@ANI) March 12, 2021
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जनता इस बार भाजपा का साथ देगी और बंगाल में असली परिवर्तन के लिए भाजपा को ही लाएगी। प्रतियोगिता का कोई सवाल ही नहीं है, भाजपा ने 2019 में लोकसभा की 18 सीटें जीतीं। इस बार भारी अंतर से मजबूत सरकार बनाएंगे।
मुझे पूरा विश्वास है कि जनता इस बार भाजपा का साथ देगी और बंगाल में असली परिवर्तन के लिए भाजपा को ही लाएगी। प्रतियोगिता का कोई सवाल ही नहीं है, भाजपा ने 2019 में लोकसभा की 18 सीटें जीतीं। इस बार भारी अंतर से मजबूत सरकार बनाएंगे: शुवेंदु अधिकारी, नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी pic.twitter.com/MUWGcnshyM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2021