newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Manipur: BJP ने किया साफ, बताया कौन होगा मणिपुर का अगला CM

Manipur: पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के उक्त फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में कहा कि यह फैसला विधायकों ने सर्वसम्मति से लिया है। एन बिरेन सिंह के कार्यकाल में प्रदेश को स्थिर सरकार मिलेगी।

नई दिल्ली। मणिपुर विधानसभा चुनाव में 60 में से 32 सीटों पर विजयी पताका फहराने के बाद बेजपी के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती थी कि आखिर अब सूबे के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसे विराजमान किया जाए। इससे पहले एन बिरेन सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ऐसे में अब क्या यह मान लिया जाना चाहिए था कि एक बार फिर से सूबे की कमान उन्हीं के हाथों में सौंप दी जाए। क्या उन्हें फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज किया जाना चाहिए। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, कुछेक विधायकों को अगर अपवाद मानकर छोड़ दिया जाए, तो अधिकांश विधायकों ने आज यानी की रविवार को राजधानी इंफान में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार फिर से एन बिरेन सिंह के नाम पर मुहर लगा दी। यानी की इससे साफ हो गया कि एक बार फिर से एन बिरेन सिंह प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने जा रहे हैं। हालांकि, विगत 10 दिनों से कौन बनेगा प्रदेश का मुख्यमंत्री। इसे लेकर पार्टी नेताओं के बीच खींचतान की स्थिति बरकरार थी। पार्टी नेताओं में इस बात को लेकर एकराय नहीं बन पा रही थी कि आखिर सूबे की कमान किसके हाथ में सौंपी जाए, लेकिन काफी चिंतन-मंथन के उपरांत एन बिरेन सिंह के हाथों सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने का फैसला किया गया। विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई है।

manipur and goa

 

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के उक्त फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में कहा कि यह फैसला विधायकों ने सर्वसम्मति से लिया है। एन बिरेन सिंह के कार्यकाल में प्रदेश को स्थिर सरकार मिलेगी। उनके कार्यकाल में प्रदेश में चहुंमुखी विकास की बयार बहेगी। बता दें कि बतौर मुख्यमंत्री यह उनका दूसरा कार्यकाल होने जा रहा है। ध्यान रहे कि बिरेन सिंह अलावा मुख्यमंत्री की रेस में बिश्वजीत सिंह और युमनाम खेमचंद का नाम भी आगे चल रहा था। लेकिन काफी चिंतन-मंथन के उपरांत मुख्यमंत्री पद के लिए एन बिरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है।

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि एन बिरेन सिंह को दोबारा मुख्यमंत्री की कमान सौंपने के फैसला काफी सोचने समझने के उपरांत लिया गया है। हालांकि, बीजेपी से जुड़े सूत्रों का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन काफी सोचने समझने के उपरांत एन बिरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब ऐसे में बीजेपी के उक्त कदम को लेकर बतौर पाठक आप क्या कहना चाहेंगे। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।