newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sakshi Maharaj: ‘शुक्रवार को पत्थरबाजी होगी, शनिवार को बुलडोजर जरूर चलेगा’, साक्षी महाराज का बड़ा बयान

Sakshi Maharaj: मीडिया से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि, ये नए भारत में कुछ लोग विष घोलना चाहते है अस्थिरता फैलाना चाहते है उसी का परिणाम है सुनियोजित तरीके से देशभर में जगह-जगह पत्थरबाजी। हमारे यहां तो बाबा योगी आदित्यानाथ है प्रदेश में अगर शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शुक्रवार को बुलडोजर जरूर चलेगा।

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों के चलते भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) सुर्खियों में बने रहते है। इसी क्रम में उन्होंने जुमे की नमाज के बाद हिंसा और पत्थराव करने वालों को सख्त संदेश दिया है। दरअसल, उन्नाव दौरे पर पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा है कि यदि शुक्रवार को पत्थरबाजी होगी तो शनिवार को बुलडोजर भी जरूर चलेगा। ज्ञात हो कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देशभर में हिंसा और पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थीं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद समेत कई हिस्सों में बवाल देखने को मिला था। वहीं इस हिंसा के बाद योगी सरकार और पुलिस प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया। बीते दिनों प्रयागराज हिंसा के मास्टर माइंड जावेद अहमद उर्फ पंप के अवैध घर पर योगी सरकार का बुलडोजर चला था।

मीडिया से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि, ये नए भारत में कुछ लोग विष घोलना चाहते है अस्थिरता फैलाना चाहते है उसी का परिणाम है सुनियोजित तरीके से देशभर में जगह-जगह पत्थरबाजी। हमारे यहां तो बाबा योगी आदित्यानाथ है प्रदेश में अगर शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शुक्रवार को बुलडोजर जरूर चलेगा। नूपुर शर्मा द्वारा मोहम्मद पैगंबर पर किए गए विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी की तरफ से उन्हें आगामी 6 वर्षों के लिए निलंबित किया जा चुका है, लेकिन अब उन्हें फांसी दे दी जाए, ऐसा तो हो नहीं सकता है। साक्षी महाराज ने आगे कहा कि इस्लाम के जानकारों को इस पर बहस करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण को लेकर बात इतनी बढ़ चुकी है कि पुर शर्मा के शरीर का एक रोया भी टूटा तो फिर भारत में क्या होगा…..इसलिए सारा विवाद खत्म होना चाहिए।

sakshi maharaj

गौरतलब है कि एक टीवी डिबेट में नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नी बीबी आयशा की शादी के बारे में टिप्पणी की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अरब देशों में हंगामा मचने पर नूपुर शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।