Connect with us

देश

BJP Press Conference on Rahul Gandhi: भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं, अनुराग ठाकुर का राहुल पर जोरदार हमला

कांग्रेस ने इस फैसले को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। कांग्रेस ने इस फैसले के विरुद्ध  अब कोर्ट जाने का ऐलान किया है। बहरहाल , अब कोर्ट की ओर से इसे लेकर क्य कुछ कदम उठाया जाता है ।इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आपको बता दें कि इस पूरे मसले को  लेकर बीजेपी अभी प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। आइए, आगे विस्तार से जानते हैं कि बीजेपी क्या कुछ कह रही है।

Published

नई दिल्ली। मानहानि मामले में दोषी ठहराए जा चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की जा चुकी है। वे वायनाड से संसद थे, लेकिन मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब उनकी संसद सदस्यता जा चुकी है। 2024 के चुनाव से पहले राहुल गांधी के लिए यह बड़ा झटका है। कांग्रेस ने इस फैसले को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। कांग्रेस ने इस फैसले के विरुद्ध अब कोर्ट जाने का भी ऐलान किया है। बहरहाल, अब कांग्रेस की ओर से इस पर क्या कुछ कदम उठाया जाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आपको बता दें कि इस पूरे मसले को लेकर बीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा मोदी सरनेम को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी का जिक्र किया। दरअसल, राहुल ने 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि सारे मोदी चोर होते हैं। राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी। धर्मेंद्र ने कहा कि वैसे तो राहुल को 30 दिन का समय दिया गया था, लेकिन उनके समय था कि वो  कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकें और कानून का सहारा लेकर सके, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान के घर में देर है, लेकिन अंधेर नहीं। उन्होंने कहा कि आज राहुल को अपने किए की सजा मिल चुकी है। अनुराग ठाकुर ने राहुल को आईना दिखाते हुए कहा कि उन्हें एक बात समझनी होगी कि आखिर कांग्रेस में उनके खिलाफ कौन साजिश रच रहा है। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस में इतने सारे अधिवक्ता हैं, लेकिन इसके बावजूद भी किसी ने भी उन्हें सही राह नहीं दिखाई। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के लोग भी उनसे छुटकारा चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी को यह समझना होगा कि आखिर उनके ऐसा क्यों हुआ? पहले तो अमेठी के लोगों ने उनसे छुटकारा पाया। इसके बाद वायनाड के लोगों ने उनसे छुटकारा पाया और अब कांग्रेस के लोग भी उनसे छुटकारा पा चुके हैं। इसके अलावा अनुराग ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एक नहीं, बल्कि कई जगहों पर मानहानि के मामले दर्ज हैं। अनुराग ने कहा कि पटना में भी उनके खिलाफ मानहानि के मामले दर्ज हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदेश में जाकर राहुल गांधी भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली पर विवादास्पद बयान देते हैं।अरूणाचल प्रदेश के बारे में गलत बोलते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने महामारी के दौरान भी भारतीय वैक्सीन के बारे में गलत कहकर लोगों को दिगभ्रमित करने का प्रयास किया था। अनुराग ने राहुल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे अपनी सरकार के अध्यादेश को फाड़कर उसे बकवास बताते हैं, तो इस तरह से आप देख सकते हैं कि कैसे उन्होंने मुख्तलिफ मसलों को  लेकर राहुल को आड़े हाथों लिया। बहरहाल, अब आगामी दिनों में राहुल कानूनी मोर्चे पर क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
sam pitroda amit malviya
देश

Video: राहुल गांधी के मेन्टॉर सैम पित्रोदा का राम मंदिर और हनुमान को लेकर विवादित बयान, तो BJP नेता अमित मालवीय ने दिखाया आईना

yeh
मनोरंजन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 6 June 2023: अक्षरा के सामने अपने प्यार और गलतियों का इजहार करेगा अभिमन्यु, और उलझ जाएंगे तीनों के रिश्ते

मनोरंजन

The Night Manager Trailer: द नाइट मैनेजर 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, अनिल कपूर की लंका में आदित्य लगाएंगे आग

akal takht
देश

Operation Blue Star: ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी पर श्री हरिमंदिर साहिब में आपत्तिजनक नारेबाजी, आतंकी भिंडरावाले की इसी कार्रवाई में गई थी जान

religious conversion online gaming
देश

UP: ऑनलाइन गेमिंग जिताने की आड़ में धर्मांतरण के तार विदेश से जुड़े होने का शक, आरोपी का बैंक डिटेल खंगाला जा रहा, आईबी करेगी पूछताछ

Advertisement