newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress Files Third Episode: ‘UPA सरकार पर कालिख पुत गई..’, BJP ने कांग्रेस राज में हुए कोयला घोटाले को लेकर बोला हमला

Congress Files Third Episode: तीन मिनट के इस वीडियो में भाजपा ने कहावत के जरिए कांग्रेस को खरी-खरी सुनाई। भाजपा ने कांग्रेस राज में हुए कोयला घोटाले को लेकर बताया, वो कहावत तो अपने सुनी होगी। कोयले की दलाली में हाथ काला। ये कहावत ही नहीं सच्चाई भी है। 2012 में कोयले की दलाली में कांग्रेस का हाथ ही काला नहीं हुआ था। बल्कि कांग्रेस की यूपीए सरकार पर कालिख पुत गई थी।

नई दिल्ली। भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटाले को लगातार वीडियो जारी कर रही है। इसी क्रम में आज भाजपा ने कांग्रेस फाइल्स की तीसरे एपिसोड का वीडियो रिलीज किया है। जिसमें भाजपा ने यूपीए सरकार के दौरान हुए कोयला घोटाला को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। इस वीडियो में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, Congress Files के तीसरे एपिसोड में देखिए, कोयले की दलाली में काले हुए ‘हाथ’ की कहानी…। बता दें कि इससे पहले भाजपा, कांग्रेस फाइल्स के 2 एपिसोड जारी कर चुकी है। पहले एपिसोड में भाजपा ने कांग्रेस राज में 10 साल में हुई कई बड़े घोटालों का जिक्र किया था। वहीं दूसरे एपिसोड में भाजपा ने पेटिंग के नाम पर उगाही का जिक्र किया था।

manmohan and sonia

तीन मिनट के इस वीडियो में भाजपा ने कहावत के जरिए कांग्रेस को खरी-खरी सुनाई। भाजपा ने कांग्रेस राज में हुए कोयला घोटाले को लेकर बताया, वो कहावत तो अपने सुनी होगी। कोयले की दलाली में हाथ काला। ये कहावत ही नहीं सच्चाई भी है। 2012 में कोयले की दलाली में कांग्रेस का हाथ ही काला नहीं हुआ था। बल्कि कांग्रेस की यूपीए सरकार पर कालिख पुत गई थी।

भाजपा ने आगे बताया, मनमनोहन सिंह जब दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे उन्होंने जनता से कई वादे किए थे। हालांकि उनके कार्यकाल में काम कम घोटालों की ज्यादा चर्चा हुई। वीडियो में आगे बताया कि 2004 से 2009 के बीच हुए घोटाले में करीब 100 कंपनियों को नियमों के विरूद्ध जाकर कोयला खदानों का आवंटन किया गया था।

भाजपा ने आगे वीडियो में बताया कि कांग्रेस पार्टी ने कोयला कंपनियों के साथ जो खेल खेला था उससे देश को न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ था बल्कि देश की छवि भी खराब हुई थी। इस घोटाले का रोचक पहलू ये है कि 2004-2009 के दौरान कोयला मंत्रालय शिबू सोरेन और पीएम के पास रहा था। वो पीएम जो रिमोट से चलते थे। मनमोहन सिंह के कोयला मंत्रालय संभालने के दौरान 1 लाख 86 हजार करोड़ का कोयला घोटाला हुआ। वीडियो में अगले एपिसोड में कॉमनवेल्थ घोटाले में बारे में बताया जाएगा।