नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की जनता इस वक्त पानी से बेहाल है। यमुना नदी का स्तर बढ़ जाने से कई जगहों पर पानी लोगों के घरों में घुस गया है। हालांकि बीते कुछ दिनों से राजधानी में बारिश नहीं हुई है। जिसकी वजह का यमुना का जलस्तर भी कम हुआ है। लेकिन इसी बीच एक बार फिर दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ सकती है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशाने से ऊपर हो सकता है। जिसके बाद राजधानी के हालात भी खराब हो सकते हैं। वहीं राजधानी डूबी हुई और लोग परेशान हैं, इन्हीं सबके बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बेफ्रिक होकर कांग्रेस की तरफ से आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में पहुंच गए हैं। दिल्ली की जनता को इस बुरे दौर में छोड़कर विपक्षी की मीटिंग में शामिल होने पर भाजपा ने सीएम केजरीवाल को निशाने पर लिया है।
गौरतलब है कि दिल्ली में बाढ़ से हालात बुरे होने पर भाजपा दिल्ली सरकार पर निशाना साध रही है। केजरीवाल सरकार पर बदहाली का आरोप भी लगा रही है। इससे ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीएम केजरीवाल इस हालात में कितने संवेदनशील हैं। दिल्लीवासियों की चिंता छोड़ कर्नाटक में विपक्ष की बैठक में शामिल होने पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू पहुंचे है। अब सीएम केजरीवाल भाजपा के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ गए है।
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने सीएम केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा, ”दिल्ली के प्रति कितने संवेदनशील हैं इसका अंदाजा आप लगा सकते हो कि एक ओर दिल्ली यमुना में पानी का स्तर फिर से बढ़ गया है और दूसरी ओर भ्रष्ट केजरीवाल दिल्ली को उनके हाल पर छोड़कर घोटालेबाजों की मंडली में शामिल होने चले गए हैं।”
मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal दिल्ली के प्रति कितने संवेदनशील हैं इसका अंदाजा आप लगा सकते हो कि एक ओर दिल्ली यमुना में पानी का स्तर फिर से बढ़ गया है और दूसरी ओर भ्रष्ट केजरीवाल दिल्ली को उनके हाल पर छोड़कर घोटालेबाजों की मंडली में शामिल होने चले गए हैं। https://t.co/1sMrzc9p1X
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) July 17, 2023
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए लिखा, ”अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की कितनी चिंता है वो इस बात से पता लगता है की इधर यमुना का स्तर फिर बढ़ गया ,साहेब राजनीतिक टूर पर बेंगलुरु निकल लिए।एक भ्रष्टाचारी पूरी भ्रष्टाचारियों की फ़ौज से मिलने निकल लिए।”
.@arvindkejriwal को दिल्ली की कितनी चिंता है वो इस बात से पता लगता है की इधर यमुना का स्तर फिर बढ़ गया ,साहेब राजनीतिक टूर पर बेंगलुरु निकल लिए।
एक भ्रष्टाचारी पूरी भ्रष्टाचारियों की फ़ौज से मिलने निकल लिए।#DelhiFloods https://t.co/z4BZPKfXMT
— Virendraa Sachdeva (@Virend_Sachdeva) July 17, 2023
राजधानी में बाढ़ की स्थिति पर भाजपा के नेशनल स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह ने केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा, ”दिल्ली डूबे तो डूबे CM साहब तो राजनीति करने चले।”
दिल्ली डूबे तो डूबे CM साहब तो राजनीति करने चले। https://t.co/zNck766XLM
— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) July 17, 2023
भाजपा के पदाधिकारी विष्णु मित्तल ने लिखा,”दोगलापन अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का पर्यायवाची है। आधी दिल्ली बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही है। लोग सड़कों पर दम तोड रहे हैं। पहाड़ों और हरियाणा में एक बार फिर बारिश हो रही है, जिसका पानी दिल्ली आएगा। ऐसे में दिल्ली के स्वघोषित मालिक अपनी तुच्छ राजनीति चमकाने बेंगलुरु निकल चुके हैं। इन्हीं के मंत्री, एमएलए सब प्रधानमंत्री से लेकर सांसदों सबकी यात्रा पर प्रश्न उठा रहे थे।”
दोगलापन अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का पर्यायवाची है।
आधी दिल्ली बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही है। लोग सड़कों पर दम तोड रहे हैं। पहाड़ों और हरियाणा में एक बार फिर बारिश हो रही है, जिसका पानी दिल्ली आएगा। ऐसे में दिल्ली के स्वघोषित मालिक अपनी तुच्छ राजनीति चमकाने बेंगलुरु… https://t.co/CNOJCEARkX— Visshnu Mittal (@visshnumittal) July 17, 2023