newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शशि थरूर ने ‘लाहौर लिट फेस्ट’ में दिया विवादित बयान, भाजपा बोली- अब राहुल गांधी को कहेंगे ‘राहुल लाहौरी’

Sambit Patra: संबित पात्रा(Sambit Patra) ने कहा कि नार्थ ईस्ट को लेकर यह कहना कि वहां की स्थिति ठीक नहीं है। यह क्या है? हिंदुस्तान(Hindustan) के मुसलमानों(Indian Muslim) के खिलाफ सरकार कट्टरता और पक्षपात दिखा रही है।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मंच पर कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा पूरी तरह से कांग्रेस पर हमलावर है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शशि थरूर पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि शशि थरूर ने लाहौर लिट फेस्ट में जो बोला, वो सबने सुना, लेकिन उस पर भरोसा नहीं हो रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि, कांग्रेस ने भारत का मजाक बनाया और खराब नजरिए से दिखाने की कोशिश की है। शशि थरूर तब्लीगी जमात को लेकर सरकार पर कट्टरता और पक्षपात करने की बात पाकिस्तान में जाकर बोल रहे है। क्या सोनिया, राहुल, प्रियंका ने कभी पाकिस्तान के अपने अल्पसंख्यकों पर कुछ बोला? क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है? हमला बोलते हुए पात्रा ने कहा कि, शशि थरूर क्या चाहते हैं कि पाकिस्तान अब राहुल गांधी को क्रेडिट दे? तंज भरे लहजे में संबित पात्रा ने कहा कि थरूर चिंता मत करें, राहुल गांधी वैसे ही पाकिस्तान और चीन में हीरो बन चुके हैं।

Sambit PatraPC

कोरोना से भारत की सुव्यवस्थित लड़ाई को लेकर संबित पात्रा ने कहा कि कोविड को लेकिर पूरा विश्व देख रहा कि हिंदुस्तान को पीएम मोदी ने किस प्रकार से सुरक्षित रखा, समय से लॉकडाउन हुआ, किस प्रकार 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया गया और आगे भी छठ पूजा तक चलता रहेगा। वहीं, थरूर कहते हैं कि राजनीतिक दृष्टिकोण से जिस तरह से कोविड को लेकर आघात होना चाहिए, वो नहीं हो पा रहा है. ये किस तरह की मनोस्थिति है?

शशि थरूर पर हमला

इसके अलावा संबित पात्रा ने कहा कि नार्थ ईस्ट को लेकर यह कहना कि वहां की स्थिति ठीक नहीं है। यह क्या है? हिंदुस्तान के मुसलमानों के खिलाफ सरकार कट्टरता और पक्षपात दिखा रही है। ये राहुल गांधी के दोस्त शशि थरूर ने कैसे कहा? खासकर तब जब पाकिस्तान में हिंदू और सिखों के साथ क्या हो रहा है, सब देख रहे है।

Sambit Patra PC pic

राहुल गांधी को ‘राहुल लाहौरी’

संबित पात्रा ने कहा कि धारा-370 पर पी चिदंबरम तो इमरान खान के सुर में सुर मिला रहे हैं। राहुल गांधी को इंडिया में क्रेडिट नहीं मिल रहा, मीडिया और लोग पसंद नहीं कर रहे है तो क्या अब राहुल पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे? थरूर क्या पाकिस्तान में चुनाव लड़ेंगे। अब हम बीजेपी में राहुल गांधी को ‘राहुल लाहौरी’ बोलेंगे।

क्या कहा था शशि थरूर ने

बता दें कि लाहौर थिंक फेस्ट नाम के कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए कांग्रेसी नेता शशि थरूर इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत में भेदभाव बढ़ा है। उन्होंने दिल्ली में हुई तब्लीगी जमात की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना का इस्तेमाल भारत में मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव को सही ठहराने के लिए किया गया।

विवादित बयान देते हुए थरूर ने कहा कि, ”एक दूसरे से डर का माहौल बनाया जाता है। मुझे नहीं पता कि आप लोगों में से कितनों ने वो व्हाट्सएप वीडियो देखे हैं जिनमें चीनी लोगों या उनके जैसे दिखने वाले लोगों के साथ पश्चिमी देशों में जगह-जगह जैसे सुपर मार्केट, रेस्टोरेंट में भेदभाव होता है सिर्फ इसलिए कि वो चीनी लोगों जैसे दिखते हैं।” शशि थरूर ने आगे कहा, ”भारत में हम यही समस्या उत्तर पूर्व के लोगों के साथ देखते हैं क्योंकि वो अलग दिखते हैं। इस तरह के भेदभाव के खिलाफ हम भारत में लड़ाई लड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”कोरोना महामारी के दौरान भी ये भेदभाव देखा गया। जब तब्लीगी जमात का मुद्दा उठा, तब भी भेदभाव दिखा। पहले लॉकडाउन से ठीक पहले तब्लीगी जमात के लोग जमा हुए थे और ये लोग जब अपने राज्यों में लौटे तो कोरोना का संक्रमण बढ़ा। इस घटना को भारत के मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव को सही ठहराने के लिए इस्तेमाल किया गया।”