क्या महाराष्ट्र में भाजपा बनाने जा रही है सरकार, केंद्रीय मंत्री दानवे पाटिल का दावा, पूर्व CM ने दिया बड़ा बयान!

Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक बार फिर सियासी हलचल तेज होती दिख रही है। इस बार केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल (Raosaheb Danve) ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल रावसाहेब दानवे पाटिल ने दावा करते हुए कहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार जल्द बन सकती है।

Avatar Written by: November 24, 2020 9:15 am
raosaheb danve and devendra fadnavis

नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक बार फिर सियासी हलचल तेज होती दिख रही है। इस बार केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे पाटिल (Raosaheb Danve) ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल रावसाहेब दानवे पाटिल ने दावा करते हुए कहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार जल्द बन सकती है। इतना ही नहीं उन्‍होंने यह भी दावा किया कि पार्टी ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। इसी पर अब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का रिएक्शन सामने आया है। देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इस बार शपथ ग्रहण समारोह सही समय पर होगा, सुबह के वक्त नहीं होगा। गौरतलब है कि 23 नवंबर 2019 को देवेंद्र फडणवीस ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार के समर्थन से सरकार बनाई थी, हालांकि उनकी सरकार 80 घंटे ही चल पाई थी।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने सोमवार को यह कहकर सियासी हल्‍के में भूचाल ला दिया कि अगले दो से तीन महीनों में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि पार्टी ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है।

raosaheb danve

दानवे ने आगे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मत समझो कि राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, आपको साफ-साफ बता रहा हूं आने वाले दो-तीन महीने में महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनने जा रही है और आप लोग इसे याद रखिएगा।