
नई दिल्ली। हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) कर दिया था। लेकिन केसीआर की नई राष्ट्रीय पार्टी ‘भारत राष्ट्र समिति’ बनने के साथ विवादों में घिर गई है। दरअसल केसीआर की BRS पार्टी पर भारत का गलत नक्शा दिखाने का आरोप लगा है। तेलगांना के निजामाबाद से भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने इस संदर्भ में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में देखा जा सकता है कि BRS के पोस्टर में आधा कश्मीर को ही नक्शे से गायब कर दिया गया है। पोस्टर में तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव भारत के नक्शे के बीच हिस्से में दिखाई दे रहे हैं। भाजपा सांसद धर्मपुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”KCR की BRS पार्टी ने भारत के नक़्शे को गलत दिखाया हैं! यह हमारे भारत के संविधान और अखंडता का अपमान हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, ”भारत के संविधान के अनुच्छेद 1 में, हमारे देश का क्षेत्र परिभाषित है और संपूर्ण जम्मू और कश्मीर भारत का अंग है। पीओके से भारत का नक्शा हटाकर वह पाकिस्तान का समर्थन कर रहे है।” ज्ञात हो कि इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी अपने घोषणापत्र में कई हिस्सों को गायब कर दिया था। उनके मैप में पीओके और अक्साई चिन गायब था। जिसके बाद वो विवादों में फंस गए थे। हालांकि किरकिरी होने के बाद थरूर के कार्यालय ने तत्काल मैप में सुधार कर दिया और पीओके समेत पूरे कश्मीर को इसमें दिखाया गया।
KCR की BRS पार्टी ने भारत के नक़्शे को गलत दिखाया हैं! यह हमारे भारत के संविधान और अखंडता का अपमान हैं।
Acc. to Article 1 of The Constitution of India, territory of our country is defined and entire Jammu & Kashmir is part of India.
(1/2) pic.twitter.com/PmGPp5YCQJ— Arvind Dharmapuri (@Arvindharmapuri) October 10, 2022
इसके अलावा भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ पार्थसारथी ने ट्वीट करते हुए तेलंगाना पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, ”यह देश का नेता नहीं है। यह देशद्रोही है।”
यह देश का नेता नहीं है । यह देशद्रोही है।
He is not a so called “LEADER”. He acts like a traitor .
అతను దేశానికి నాయకుడు కాదు. ఇతను దేశద్రోహి.@BJP4OBCMorcha @amitmalviya @krg_reddy @tarunchughbjp @bandisanjay_bjp @aruna_dk@BJP4Telangana @republic @abntelugutv @TV9Telugu pic.twitter.com/6iglTmaHPn
— Dr Parthasarathi / डॉ पार्थसारथी / డా పార్థసారథి (@drparthabjp) October 10, 2022
गौरतलब है कि नेशनल पार्टी बनाने से पहले केसीआर की पार्टी के नेताओं ने लोगों को फ्री में शराब और मुर्गे बांटे थे। जिसका वीडियो भी सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद केसीआर विवादों में फंस गए थे।