newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Infantry Day 2020: CDS जनरल बिपिन रावत ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Infantry Day 2020 : आज यानी मंगलवार को इन्फैंट्री डे (Infantry Day) है। इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने (Manoj Mukund Narwane) ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली। आज यानी मंगलवार को इन्फैंट्री डे (Infantry Day) है। इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने (Manoj Mukund Narwane) ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

infantry day 2020 2

इन्फैंट्री दिवस को स्वतंत्र भारत की पहली सैन्य घटना की याद के रूप में देखा जाता है, जब भारतीय सेना (Indian Army) ने 27 अक्टूबर 1947 को कश्मीर घाटी में भारतीय जमीन पर पहला हमला किया था। यह जीत सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन के कर्मियों द्वारा पूरी की गई थी।

भारतीय सेना ने 27 अक्टूबर 1947 को कश्मीर में पाकिस्तानी सेना के पहले हमले को नाकाम करते हुए विजय प्राप्त की थी। इस लड़ाई में भारतीय सेना के सिख रेजीमेंट के पहली बटालियन ने अदम्य शौर्य एवं वीरता का परिचय दिया।

पाकिस्तानी सेना के हमले के बाद कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत सरकार से मदद मांगी थी जिसके बाद भारतीय फौज कश्मीर की रक्षा के लिए वहां पहुंची।