newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: CM चन्नी फिर घिरे विवादों में, DGP के साथ मीटिंग में बेटे को बैठाया, फोटो वायरल

Punjab: दरअसल पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर और दूसरे कई महत्वपूर्ण गोपनीय मुद्दों से जुड़ी ये अहम मीटिंग गुरुवार को बुलाई गई थी। इस बैठक में मंत्री परगट सिंह भी दिखाई दे रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के साथ विवाद शुरू हो गया है।  

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से राज्य में सियासी बवाल शुरू हो गया। जबसे चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, तबसे कुछ न कुछ मुश्किलें उनके सामने आता ही जा रहा है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjeet Singh Channi) की ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर नए विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में सीएम चन्नी ने प्रदेश के डीजीपी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कैबिनेट के कुछ मंत्रियों के साथ हाई लेवल कॉन्फिडेंशियल मीटिंग की। लेकिन इस मीटिंग के दौरान चन्नी के बेटे रिदमजीत सिंह की मौजूदगी पर बवाल मच गया है।

दरअसल पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर और दूसरे कई महत्वपूर्ण गोपनीय मुद्दों से जुड़ी ये अहम मीटिंग गुरुवार को बुलाई गई थी। इस बैठक में शिक्षा और खेल मंत्री परगट सिंह भी दिखाई दे रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के साथ विवाद शुरू हो गया है।

भाजपा ने इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस पर आपत्ति जताते हुए पूरी तरह से अनैतिक बताया है। बता दें कि मुख्यमंत्री या अन्य मंत्री के परिवार का कोई भी सदस्य आधिकारिक बैठकों में शामिल नहीं हो सकता है।