newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने की AAP की तुलना ‘कान्हा’ से, तो सोशल मीडिया पर लोग ऐसे मारने लगे ताने

Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने कहा कि, दुनिया के इतिहास में इतनी तेजी से किसी भी पार्टी का विकास नहीं हुआ है कोई पार्टी इतनी तेजी से नहीं बढ़ी। 10 साल पुराना एक बच्चा है सामने बड़ी-बड़ी पार्टी जो सवा सौ साल पुरानी है। वो दस का एक छोटा बच्चा है। हमने सुना है कि श्रीकृष्णा जी जब बच्चे थे। उनको सम्मान से प्यार से कान्हा कहते थे। अपने बचपन में कान्हा ने कई बड़े-बड़े राक्षसों का वध किया।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। राजधानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई और ऑपरेशन लोटस को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप विधायकों को लगातार खरीदने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि अभी भाजपा ने 285 विधायकों खरीदे है और कम से कम 7 से 8 हजार करोड़ रुपये इन्होंने MLA खरीदने में खर्च कर दिए। इसी दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने आप की तुलना कान्हा से कर डाली। वहीं केजरीवाल द्वारा आम आदमी पार्टी की तुलना कान्हा से करने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे है और केजरीवाल की खिंचाई भी कर रहे है। चलिए आपको बताते है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्या कहा।

CM Kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि, दुनिया के इतिहास में इतनी तेजी से किसी भी पार्टी का विकास नहीं हुआ है कोई पार्टी इतनी तेजी से नहीं बढ़ी। 10 साल पुराना एक बच्चा है सामने बड़ी-बड़ी पार्टी जो सवा सौ साल पुरानी है। वो दस का एक छोटा बच्चा है। हमने सुना है कि श्रीकृष्णा जी जब बच्चे थे। उनको सम्मान से प्यार से कान्हा कहते थे। अपने बचपन में कान्हा ने कई बड़े-बड़े राक्षसों का वध किया। ये आम आदमी पार्टी छोटी सी पार्टी है ये भी कान्हा की तरह है। अपने सामने कई बड़े-बड़े राक्षसों के वध कर रहे है। भ्रष्टाचार का वध कर रहे है, महंगाई का वध कर रहे है, बेरोजगारी का वध कर रहे है। जैसे भगवान श्री कृष्णा ने छोटी उम्र में राक्षसों का वध किया था। वैसे ही 10 साल पुरानी आम आदमी पार्टी बड़े-बड़े राक्षसों से लड़ रही है।

उधर एक बार फिर सीएम केजरीवाल सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए है। कई यूजर्स ने केजरीवाल की जमकर खिंचाई कर डाली। एक यूजर ने लिखा, ”आत्ममुग्ध असुरक्षित बौना अपनी तुलना भगवान कृष्ण से कर रहा है, रावण का मामा मारीच भी हिरण के भेष में ही आया था। गुजरात वालों, इन गिद्धों को पहचान लो।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, आप ने हिन्दू भगवान नटखट कान्हा की बात की, अच्छा है। पर तुमने तो हम हिन्दू, जो काफिर गिने जाते है मुस्लिमों की नजर में, उस के वक्फ बोर्ड के ऊपर वार गए। तब तुम्हारा “कान्हा” प्रेम कहा गया था? वो ही वक्फ बोर्ड जिसने तमिलनाडु में कुछ हिन्दुओ के गाव पे दावा कर दिया।

एक दूसरे यूजर ने लिखा, कहा से लाते हो इतनी नौटंकी सार जी ?