newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सीएम शिवराज और नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बात

मुख्यमंत्री चौहान ने विकास की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर कहा, “जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।”

भोपाल। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी को मध्य प्रदेश की पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

BJP leader Shivraj Singh Chouhan

मुख्यमंत्री चौहान ने विकास की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर कहा, “जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।”

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। विकास दुबे की गिरतारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।”

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जो भी विकास दुबे ने जो भी काम किए वो क्रूरता की हदें शुरू से हीं पार करता रहा है, जो भी काम किया वो निंदनीय है। कानपुर में वारदात होने के बाद से हीं मध्यप्रदेश की पुलिस सतर्क थी।

गैंगस्टर दुबे पर आरोप है कि पिछले शुक्रवार को उसने उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही विकास दुबे कानपुर पुलिस के लिए मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शुमार है। दुबे इस नरसंहार का एक नामजद आरोपी है।