राम मंदिर भूमिपूजन के पूर्व संध्या पर दीए की रोशनी से जगमगा उठा सीएम योगी का आवास

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक आवास को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर दीयों से सजाया गया है।

Avatar Written by: August 4, 2020 8:43 pm
CM Yogi Adityanath House

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक आवास को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर दीयों से सजाया गया है।

CM Yogi Adityanath House

बुधवार को आयोजित भूमि पूजन अनुष्ठान से पहले उनका घर रोशनी से जगमगा उठा है। मुख्यमंत्री के आवास पर दीयों के अलावा फूलों व रंगों से रंगोली भी बनाई गई है।

CM Yogi Adityanath House

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर प्रदेश में दो दिन दीपावाली जैसा माहौल रहेगा। इसकी शुरुआत भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दी है। लखनऊ में उनके सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग, पर दीपोत्सव  मानया गया। सीएम योगी ने खुद दीप जलाए और आतिशबाजी की।

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन के जश्न के लिए सभी राम भक्तों को 3 से 5 अगस्त तक अपने घरों में दीया जलाने को कहा है। सोमवार से ही अयोध्या को कई रंगों से सजाया जा चुका है।

CM Yogi Adityanath House

मुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्री, विधायक और आम लोग ने भी इस अवसर को चिह्न्ति करने के लिए मंगलवार को अपने-अपने घरों में दीए जलाए हैं।