newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: सीएम योगी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दी शुभकामनाएं

UP: कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) 30 नवंबर को है। 29 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा की तिथि शुरु हो गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) 30 नवंबर को है। 29 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा की तिथि शुरु हो गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने शुभकामना सन्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कोरोना के प्रोटोकाॅल का पालन करने को कहा है।

kartik purnima

रविवार को यहां जारी एक शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में इस अवसर का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार लेकर प्रलय के अंत तक सप्त ऋषियों एवं वेदों की रक्षा की, जिससे पुनः सृष्टि का निर्माण सम्भव हो सका। इसके साथ ही, भगवान शंकर ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व मानव मात्र को प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

CM Yogi Joshi

साथ ही उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है। बता दें कि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। हालांकि कोरोना का रिकवरी रेट काफी अच्छा है।

कार्तिक पूर्णिमा की बात करें तो इस दिन स्नान और दान को अधिक महत्व दिया जाता है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धूल जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान को भी विशेष महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि इस दिन दीप दान करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता हैं।