newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CM योगी को रावण और प्रियंका को राम बताने पर कांग्रेस को लोगों ने दिखाया आईना, कहा- जो भी दो-चार सीटें हैं, वो भी चली जाएंगी

Yogi as Ravana and Priyanka Gandhi as Ram: दरअसल, प्रियंका गांधी हमारी दीदी के नाम से संचालित किए जा रहे इस पेज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘रावण’ और प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘राम’ बताकर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन को पाने की दिशा में अब इस कदर मशगूल हो चुकी है कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व लखीमपुर हिंसा मामले में तथाकथित आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र अजय मिश्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की दिशा में अपनी आवाज मुखर करने वालीं प्रियंका गांधी के नाम से फेसबुक पर एक पेज बनाया गया है। पेज का नाम है ‘हमारी प्रियंका दीदी। चुनाव से पहले इस तरह सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की दिशा में ऐसे पेज बनाना आम बात है, लेकिन इस पेज में जिस तरह की गतिविधियां नजर आ रही हैं, उसे लेकर प्रियंका अब लोगों के निशाने पर आ चुकीं हैं। उनकी इस गतिविधियों को लेकर लोग कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जो भी दो चार सीटें बची हैं, वो भी इन हरकतों की वजह से चली जाएंगी। आइए, आगे जानते हैं कि आखिर ‘प्रियंका गांधी हमारी दीदी’ के नाम संचालित किए जा रहे इस फेसबुक पेज पर ऐसी कौन-सी गतिविधियां हो रही हैं, जिसे लेकर वे लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। आइए, जानते हैं।

cm yogi 1

दरअसल, प्रियंका गांधी हमारी दीदी के नाम से संचालित किए जा रहे इस पेज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘रावण’ और प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘राम’ बताकर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन को पाने की दिशा में अब इस कदर मशगूल हो चुकी है कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या गलत है और क्या सही है। आपको बता दें कि इस पेज पर एक तस्वीर ऐसी लगाई गई है, जिसमें योगी आदित्यनाथ को रावण के प्रतिरूप में दिखाया गया और प्रियंका गांधी को राम के रूप में दिखाया गया है। तस्वीर में दिखाया गया है कि प्रियंका गांधी के राम के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रावण होने के चलते धनुष वाण से प्रहार करतीं नजर आ रहीं हैं। वहीं, ऊपर लगे शीर्षक में लिखा हुआ है कि ‘अब होगा दुष्टों का अंत’। अभी लोगों के बीच यह पेज काफी सुर्खियों में है।

cm yogi 2

बताते की जरूरत नहीं है कि कांग्रेसियों द्वारा यह पेज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है, लेकिन योगी को रावण और प्रियंका को राम बताए जाने पर लोगों ने जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है, उससे यह साफ जाहिर होता है कि कांग्रेसियों की यह हरकत लोगों को बिल्कुल भी गवारा नहीं लगा है, इसके उलट लोगों ने कांग्रेसियों की जमकर क्लास लगते हुए कहा कि, ‘जो भी चार सीटें यूपी में आने की संभावना होगी,  वो इस चुनवा में खत्म ही हो जाएगी’।

यहां पढ़िए लोगों की प्रतिक्रिया

इसके अलावा प्रियंका गांधी के इस पेज पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें सुझाव दिया है कि दीदी जरा असम भी चले जाइए, जहां लोगों ने  अपने माता पिता को खोया है।

comment 1

इस बीच लोगों ने यूजर ने  प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में कहा  कि ना दादी ने हिन्दू से शादी की, ना पिता ने हिन्दू से शादी की, ना नाक मिलने वाली पोती ने हिन्दू से शादी की, फिर भी बेटा जनेऊ धारी है, बेटी नवरात्र का व्रत रख रही है। है न गजब!!बस नाक मिलने से कोई नेता नही बनता है 22 में योगी जी की सरकार बनेगी भारी बहुमत से।

comment 2

comment