newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Digvijay Singh: ‘ये चुनाव मेरे बस का नहीं है…’, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, जानिए और क्या कहा?

Digvijay Singh: दिग्विजय सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं। वो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। राघोगढ़ के राजा के तौर पर उनकी पहचान है। दिग्विजय सिंह को एक दौर में राहुल गांधी का राजनीतिक गुरु भी माना जाता था। अभी वो राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद हैं।

राजगढ़। लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। 19 अप्रैल को पहले दौर की वोटिंग है। सियासत चरम पर है। बीजेपी जहां केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए दम दिखा रही है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों का गठबंधन बीजेपी को इस बार हराने के लिए ताल ठोक रहा है। कांग्रेस ने कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिया है और कुछ और दिग्गजों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। ऐसे नेताओं में दिग्विजय सिंह का भी नाम है। दिग्विजय सिंह अभी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन चर्चा है कि दिग्विजय को कांग्रेस मध्यप्रदेश के राजगढ़ से लोकसभा का टिकट देगी। अब इस बारे में दिग्विजय सिंह का एक बयान सामने आया है।

राजगढ़ में दिग्विजय सिंह की बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।

मीडिया की खबरों के मुताबिक राजगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में दिग्विजय सिंह ने संकेतों में कहा कि पार्टी उनको लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहती है, लेकिन वो नहीं लड़ना चाहते। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है, पर मुझे बताया गया है कि चुनाव लड़ना है। इससे आगे दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये चुनाव मेरे बस का नहीं है। क्योंकि मैं 75 साल का हो चुका हूं। इसके आगे दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये चुनाव युवाओं का चुनाव है। इसे आपको लड़ना है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव हमें बहुत साधारण तरीके से सिर्फ बूथ पर लड़ना है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें ज्यादा हो-हल्ला या बड़ी रैलियां निकालने की जरूरत नहीं। सभी लोग सिर्फ बूथ पर मेहनत कर इसे लड़ेंगे।

rahul gandhi and digvijay singh

दिग्विजय सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं। वो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। राघोगढ़ के राजा के तौर पर उनकी पहचान है। दिग्विजय सिंह को एक दौर में राहुल गांधी का राजनीतिक गुरु भी माना जाता था। इसी वजह से साल 2014 और फिर 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की दुर्गति की वजह से सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह निशाना भी बने।