newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Digvijay Singh: ‘800 साल मुस्लिम शासक, हिंदू खतरे में नहीं आया..’ दिग्विजय के ट्वीट पर मचा बवाल, लोगों ने उड़ाई जमकर धज्जियां

Digvijay Singh: एक यूजर ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए लिखा,  साहब कांग्रेसियों का दोगलापन तो देखिये, 800 साल मुस्लिम शासन और 70 साल मुस्लिम तुष्टीकरण करने वाले कांग्रेस के शासन के बाद, 2014 से बीजेपी क्या आई मुस्लिम असुरक्षित हो गया, लोकतंत्र खतरे में पड़ गया और वर्ग विशेष को लगने लगा कि देश में असहिष्णुता बढ़ गई है। इतना दोगलापन ठीक नहीं।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते है। कभी अपने विवादित बयान, तो कभी अपने ट्वीट को लेकर हमेशा ही वो कुछ कर देते है जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी हो जाती है। इसी क्रम में एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने ऐसा कुछ ट्वीट कर दिया है जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हिंदुत्व वाली नीति को लेकर निशाना साधने की कोशिश की।  लेकिन भाजपा को घेरने के चक्कर में कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। इतना ही नहीं लोगों ने दिग्विजय सिंह को जमकर खरी खोटी सुना डाली। इतना ही नहीं लोग ट्विटर पर कांग्रेस की जमकर क्लास भी लगा रहे है।

digvijay on modi

आइए, अब आपको बताते है कि दिग्विजय सिंह ने आखिर अपने ट्वीट में क्या लिखा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 800 साल मुस्लिम शासक, 190 साल अंग्रेजों का शासन, 60 साल कांग्रेस का शासन, हिंदू खतरे में नहीं आया, 7 साल आरएसएस बीजेपी का शासन, हिंदू खतरे में आ गया… ज़रा सोचिए ?? क्या यह जुमला नहीं है? अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता ने भाजपा, आरएसएस और वीएचपी को भी टैग किया है।

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे है। एक यूजर ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए लिखा,  साहब कांग्रेसियों का दोगलापन तो देखिये, 800 साल मुस्लिम शासन और 70 साल मुस्लिम तुष्टीकरण करने वाले कांग्रेस के शासन के बाद, 2014 से बीजेपी क्या आई मुस्लिम असुरक्षित हो गया, लोकतंत्र खतरे में पड़ गया और वर्ग विशेष को लगने लगा कि देश में असहिष्णुता बढ़ गई है। इतना दोगलापन ठीक नहीं।

अभय प्रताप सिंह के यूजर ने लिखा, ”मुगल: अटक से कटक तक का हिंदुस्तान सिकुड़ गया, हिंदू काटा गया, अंग्रेज: गुरुकुल नष्ट कर हिंदू संस्कृति नष्ट की गई, पाकिस्तान बनाकर हिंदू काटे गए, कांग्रेस: सेक्यूलर राजनीति ने हिंदू खतरे में डाला, इस सरकार में हिंदुओं को इस सबकी जानकारी हुई है, तो हिंदू प्रतिशोध कर रहा है।”

आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता भाजपा की हिंदुत्ववादी छवि को लेकर निशाना साधते रहते है। राहुल गांधी भी कई मौकों पर भाजपा को इस मुद्दे को लेकर हमला बोलते रहते हैं।