newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hathras Case : राहुल-प्रियंका ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा- अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे

Hathras Case: परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार आखिरी बार अपनी बेटी को नहीं देख सका। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हम यह लड़ाई जारी रखेंगे।

नई दिल्ली। हाथरस कांड (Hathras Case) को लेकर सियासी बवाल जारी है। लखनऊ से लेकर दिल्ली और देश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस लगातार योगी सरकार (Yogi Govt) पर निशाना साध रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी (Rahul Gandhi), उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) हाथरस पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां पर गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। राहुल और प्रियंका गांधी ने बंद कमरे में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया।

Rahul and Priyanka Gandhi

परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार आखिरी बार अपनी बेटी को नहीं देख सका। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हम यह लड़ाई जारी रखेंगे।

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, ‘हम इस दुख में पीड़ित परिवार के साथ हैं। सरकार इन्हें डरा रही है, धमका रही है। इन्हें सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। सुरक्षा देने में यूपी सरकार फेल रही है। इन्हें धमका कर कागजों पर दस्तखत करवाए गए हैं।’

इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना हुए। यूपी सरकार ने राहुल-प्रियंका समेत पांच लोगों को ही हाथरस जाने की अनुमति दी।

वहीं प्रियंका गांधी स्वयं कार चलाकर हाथरस जा रही हैं। बता दें कि, इससे पहले उन्हें हाथरस जाने से रोक दिया गया था।