नई दिल्ली। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहे है। रामभक्तों में इसको लेकर खासा उत्साह है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सियासत भी चरम पर है। विपक्ष के तमाम नेता राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बयानबाजी भी कर रहे है। इसी बीच राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने इसे भाजपा और RSS का कार्यक्रम बता दिया है। साथ ही पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राजनीतिक कार्यक्रम बताया। राहुल गांधी ने रामनगरी जाने से इंकार कर दिया।
नागालैंड के कोहिमा में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर राहुल गांधी ने कहा, “22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है…हिंदू धर्म के हमारे जो लीडर है वो इस कार्यक्रम में नहीं जा पाएंगे..क्योंकि ये एक राजनीतिक प्रोग्राम बन गया है… RSS और भाजपा ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया…जहां तक धर्म की बात है हम सभी धर्मों के साथ है।”
#WATCH कोहिमा, नागालैंड: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है…भाजपा और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया…” pic.twitter.com/ODTs1xMAgG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2024
राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “भारत के लोग काफी समझदार हैं। वे राहुल गांधी की राजनीति को समझते हैं और हम इसे भारत के लोगों पर छोड़ देंगे कि वे फैसला करें.. उन्हें राहुल गांधी को क्या जवाब देना चाहिए…”
#WATCH | On Congress leader Rahul Gandhi, Union Minister Rajeev Chandrasekhar says, “…Rahul Gandhi lives in this ‘la-la’ world, in my opinion…The people of India are wise enough. They understand Rahul Gandhi’s politics …And we will leave it to the people of India to decide… https://t.co/gB0oQ2mohG pic.twitter.com/lnP1a8coDb
— ANI (@ANI) January 16, 2024
ज्ञात हो कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बना ली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने इस कार्यक्रम का न्योता ठुकरा दिया था। प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने को लेकर कांग्रेस के अंदर घमासान भी देखने को मिला था। अर्जुन मोढवाडिया, आचार्य प्रमोद कृष्णम समेत कई नेताओं ने नाराजगी भी जताई थी। लेकिन अब इस कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रहे है। जिसका मंगलवार को तीसरा दिन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत रविवार 14 जनवरी से मणिपुर से की। जो कि महाराष्ट्र में जाकर खत्म होगी। उनकी ये यात्रा 15 सूबों से होकर गुजरेगी। इससे पहले राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।