नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसान महापंचायत की। इस दौरान मंच से बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी (Congress Leader Rashid Alvi) ने तीन तलाक कानून (Triple Talaq Law) को लेकर बड़ा बयान दे दिया। दरअसल राशिद अल्वी ने रैली को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर तीन तलाक कानून वापस लेंगे। इसके साथ ही अल्वी ने ये भी कहा कि जिन लोगों ने अपनी बीवियों को छोड़ दिया है, उन्हें भी सजा देने के लिए कानून बनाया जाएगा।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी विवादित टिप्पणी कर डाली। अल्वी ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग अपनी पत्नियां छोड़ देते हैं, खुद दिल्ली में रहते हैं और पत्नी अहमदाबाद में….ऐसे लोगों को तीन साल के लिए जेल भेजने का कानून बनाएंगे।
कांग्रेस की सरकार आने पर हम 3 तलाक कानून वापस लेंगे और ऐसा कानून लाएंगे जिन लोगो ने अपनी बीवियों को छोड़ दिया है उन्हें 3 साल की सजा हो : राशिद अल्वी #Congress #Teen_Talaak pic.twitter.com/IheEteugeo
— News24 (@news24tvchannel) March 7, 2021
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के इस विवादित टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा। लोगों ने राशिद अल्वी पर जमकर क्लास लगाई।
बता दें कि इस महापंचायत में प्रियंका गांधी समेत उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राशिद अल्वी, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी और जुबैर खान, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक इमरान मसूद, इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला आदि नेता शामिल हुए।