
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस जारी है। तमाम नेता इस पद के लिए मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि उनके परिवार से कांग्रेस का अगला अध्यक्ष नहीं होगा, लेकिन गांधी खानदान से ही कांग्रेस का अगला अध्यक्ष चुनने की मांग करने वाले भी पीछे हटते नहीं दिख रहे। ऐसे नेता तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं। ताजा तर्क कांग्रेस के सांसद अब्दुल खालिक ने दिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग रख दी है। अब्दुल खालिक ने कहा, ‘प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहिए। राहुल गांधी कहते हैं कि उनके परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं बनेगा। महिला तो उस खानदान की होती है, जहां शादी के बाद वो जाती है। आज वो (प्रियंका) वाड्रा खानदान की बहू हैं। वो गांधी परिवार की नहीं हैं।’
#WATCH | Congress MP Abdul Khaleque says, “Priyanka GV should be Congress chief.Rahul Gandhi says,nobody from Gandhi family should become one. Women become a part of that family where they go after marriage. Today,she’s Vadra family’s daughter-in-law, not a part of Gandhi family” pic.twitter.com/YFRZLIgAmI
— ANI (@ANI) September 28, 2022
बता दें कि इससे पहले खबर ये आई थी कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका के नाम पर जब पार्टी के भीतर चर्चा हुई, तो राहुल गांधी ने उनके नाम पर भी वीटो लगा दिया था। अब अब्दुल खालिक के तर्क के बाद कांग्रेस के भीतर प्रियंका को अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो सकती है। यूपी कांग्रेस के नेता और प्रियंका के खास माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तो अब्दुल खालिक के प्रस्ताव पर सहमति तक जता दी है।
बात में “दम”
है. https://t.co/12LCeHAmd6— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) September 28, 2022
कांग्रेस में ज्यादातर नेता दरअसल गांधी परिवार से बाहर किसी को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सोच भी नहीं सकते। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत लगातार राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के पक्ष में बयान देते रहे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल से मिलकर उन्होंने राजी करने की भी कोशिश की। अब तक 7 राज्यों की कांग्रेस कमेटियों ने राहुल को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव एकराय से पास करके कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज भी दिया है। अब देखना ये है कि अब्दुल खालिक के प्रस्ताव के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी में और कितनी आवाजें उठती हैं और कौन-कौन नेता उनका समर्थन करता है।