
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को लेकर बवाल देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी की नारी सम्मान योजना शुरू से ही लगातार विवादों में घिरी रही हैं। इसी बीच अब कांग्रेस की इस योजना को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल भाजपा ने वीडियो जारी कर दावा किया है कांग्रेस नारी सम्मान के नाम पर जो फॉर्म भरवा रहे थे। उसमें अब नाश्ता परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं महिलाओं और लड़कियों की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक भी की जा रही है। क्योंकि इस फॉर्म पर महिलाओं के आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर के साथ-साथ जानकारियां भी है उनसे फॉर्म भरवाते वक्त ली गई थी। बता दें कि कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना लेकर आई थी। भाजपा के लाडली बहना योजना के तोड़ में लाई थी। इसके तहत कांग्रेस ने महिलाओं से फॉर्म भी भरवाए। कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये और 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा भी किया था।
कांग्रेस के कारनामे की ऐसे खुली पोल-
सोशल मीडिया पर कांग्रेस के इस कारनामे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे ठोले पर नारी सम्मान योजना के फॉर्म पर नाश्ता दिया जा रहा है। कही फॉर्म पर समोसे, कचौड़ी, पोहा परोसे जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब कांग्रेस पर लोगों का आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। क्योंकि कांग्रेस ने चुनाव में महिलाओं को लुभाने के लिए नारी सम्मान योजना के तहत जो फॉर्म भरवाए थे। उसमें महिलाओं की पर्सनल जानकारियां सार्वजनिक हो गई है। अब कांग्रेस की इस घोर लापरवाही के चलते महिलाओं और बेटियों को जीना दूभर हो गया है।
हैरान करने वाली बात ये है कि महिलाओं को जिस बात का डर था आखिरकार अब वो सच साबित होते दिखाई दे रहा है। नारी सम्मान योजना फॉर्म भरने वाली लड़कों को अलग-अलग नंबरों से कॉल करके बेवजह सताया जा रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस की इस योजना की वजह से महिलाओं और परिजनों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और उनके परिजनों में तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे है। उन्हें बेटियों की सुरक्षा का डर खौफ भी दिखाने लगा है। जिसकी वजह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। वहीं कई बेटियों ने अनचाही फोन कॉल से तंग आकर पुलिस से शिकायत भी दर्ज करवाई है।
Condition of Naari Samman forms that Congress is distributing in Madhya Pradesh.
People are definitely making good use of it. pic.twitter.com/YKqJzxFLYQ
— News Arena India (@NewsArenaIndia) June 15, 2023
वहीं इस मामले में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का रिएक्शन सामने आया है। नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी की नारी सम्मान योजना, नारी के अपमान की योजना साबित हो रही है। माता, बहन, बहुओं के निजता का उल्लंघन इसमें किया जा रहा है। जिस तरह डाटा लीक किया जा रहा है ये चिंता का विषय है। इससे कांग्रेस की सोच भी उजागर हो रही है।
कांग्रेस पार्टी की नारी सम्मान योजना, नारी के अपमान की योजना साबित हो रही है। pic.twitter.com/cynYAAxnJA
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 19, 2023