
नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में 22 साल के बाद अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 9 हजार से अधकि वोटर इस पद के चुनाव में वोट डालेंगे। बता दें कि इस चुनाव में गांधी फैमली के करीबी और दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। 19 अक्टूबर को नतीजे आ जाएंगे। जिसके बाद साफ हो जाएगा कि कांग्रेस की कमान खड़गे या फिर थरूर को मिलेगी। इसके अलावा खास बात ये भी है कि 24 साल में पहली मर्तबा अध्यक्ष पद के चुनाव में गांधी-नेहरू परिवार का कोई सदस्य खड़ा नहीं हुआ है।
अपडेट-
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चंडीगढ़ में मतदान किया। उन्होंने कहा, “हमारी मांग थी इसको लेकर और उन्होंने यह बात मानी। यह आंतरिक लोकतंत्र है और चुनाव हो रहा है। जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष रहा है उसने पार्टी को मजबूत किया है।”
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चंडीगढ़ में मतदान किया।
उन्होंने कहा, “हमारी मांग थी इसको लेकर और उन्होंने यह बात मानी। यह आंतरिक लोकतंत्र है और चुनाव हो रहा है। जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष रहा है उसने पार्टी को मजबूत किया है।” pic.twitter.com/Olvd0n7xrC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
राहुल गांधी ने किया वोट
कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बेल्लारी में अपना वोट डाला। pic.twitter.com/OfhIa0XFw5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नान पटोले ने कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए अपना वोट डाला है।
मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना वोट डाला। pic.twitter.com/SFHhQT1iBe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद शशि थरूर ने मीडिया से कहा कि,मैं 19 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग की प्रतीक्षा कर रहा हूं।
मैंने मतदान कर दिया है और मैं 19 अक्टूबर को होने वाली मतगणना की प्रतीक्षा कर रहा हूं: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर, तिरुवनंतपुरम pic.twitter.com/8NpotsRBaI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली में AICC ऑफिस में अपना वोट डाला।
दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना वोट डाला। pic.twitter.com/sCrbqqeVT4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद मीडिया के अध्यक्ष पद को लेकर किए गए सवाल पर सोनिया गांधी ने कहा कि, मैं इसका लंबे समय से इंतजार कर रही थी।
#WATCH मैं इसका लंबे समय से इंतजार कर रही थी: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी pic.twitter.com/67I5w4mCiY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना वोट डाला। pic.twitter.com/6pjwnLNYJu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
कर्नाटक: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला।
कर्नाटक: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला। pic.twitter.com/KWejBLVPoi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव बहुत पारदर्शी तरीके से हो रहा है। हमारे यहां करीब 490 लोग मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह ऐतिहासिक दिन है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव बहुत पारदर्शी तरीके से हो रहा है। हमारे यहां करीब 490 लोग मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह ऐतिहासिक दिन है: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, बेंगलुरु pic.twitter.com/fizDzef8Bi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कहा कि, ”कांग्रेस पार्टी हमारे देश की एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है। 137 साल के इतिहास में ये छठीं बार है जहां चुनाव हो रहा है। हमारी भारतीय राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है।”
कांग्रेस पार्टी हमारे देश की एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है। 137 साल के इतिहास में ये छठीं बार है जहां चुनाव हो रहा है। हमारी भारतीय राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश, दिल्ली pic.twitter.com/8rQzetEZus
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
केरल: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम के पझावंगडी गणपति मंदिर में पूजा की। #CongressPresidentialElections pic.twitter.com/WBezIaN40D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली में AICC कार्यालय में वोट डाला। pic.twitter.com/9j53mX42uF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
मैं बहुत आश्वस्त हूं। कांग्रेस पार्टी की किस्मत पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में है। मुझे विश्वास है कि वे जो भी निर्णय लेंगे वह पार्टी के हित में होगा: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर, तिरुवनंतपुरम#CongressPresidentialElections pic.twitter.com/hHaUvvoh01
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
ये हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमें मिलकर पार्टी बनानी है। शशि थरूर ने मुझे फोन कर शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है: बेंगलुरु में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक #CongressPresidentialElections pic.twitter.com/vzRBwKZL2y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022