
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो (Paola Maino) का इटली में अपने आवास पर निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, सोनिया गांधी की मां का निधन इटली में अपने आवास पर 27 अगस्त 2022 को हुआ। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया है कि बीते दिन सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का अंतिम संस्कार अगले दिन 28 अगस्त को कर दिया गया।
हाल ही में सोनिया गांधी अपनी खराब सेहत का इलाज करवाने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ विदेशी दौरे पर गई हैं। इतना ही नहीं 28 अगस्त को विदेश से ही सोनिया, राहुल और प्रियंका कांग्रेस की वर्किग कमेटी की बैठक में शामिल हुई थी।
Smt. Sonia Gandhi’s mother, Mrs. Paola Maino passed away at her home in Italy on Saturday the 27th August, 2022. The funeral took place yesterday.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 31, 2022
बता दें कि बीते कई सालों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनी नानी से मिलने के लिए अक्सर इटली जाते रहते थे। राहुल गांधी अपने इटली दौरे को लेकर भाजपा के निशाने पर रहते है।