newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कांग्रेस में नए अध्यक्ष की सुगबुगाहट, सुरजेवाला ने कहा ‘99.9प्रतिशत लोग राहुल गांधी के पक्ष में’

Congress: शनिवार को पार्टी के नाराज चल रहे कुछ नेताओं के साथ कांग्रेस(Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) मुलाकात करेंगी। यह मुलाकात सोनिया गांधी के आवास होगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा बीते विधानसभा चुनाव में या फिर कहें कि स्थानीय निकाय चुनावों में भी निराशाजनक प्रदर्शन के बीच अब पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर फिर चर्चा जोरों पर हैं। खबर है कि जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी दी कि, पार्टी के इलेक्ट्रेट कॉलेज, एआईसीसी सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता और सदस्य इसका चुनाव करेंगे कि कौन बेहतर पार्टी का अध्यक्ष होगा। फिलहाल सुरजेवाला ने अभी से संकेत दे दिया है कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से ही होगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि अपनी बात में उन्होंने कहा है कि 99.9 फीसदी लोग यह चाहते हैं कि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। अगर इस बयान को आधार माना जाये तो ये तय है कि पार्टी के अगले अध्यक्ष राहुल गांधी ही होंगे। बता दें कि अभी पार्टी की कमान सोनिया गांधी के हाथों में और वो ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं।

इधर खबर है कि, पार्टी के नाराज चल रहे कुछ नेताओं के साथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को मुलाकात करेंगी। यह मुलाकात सोनिया गांधी के आवास होगी। जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं में डॉ. मनमोहन सिंह, ए.के एंटनी, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, आंनद शर्मा, शशि थरूर, भूपेंदर सिंह हुड्डा, कमलनाथ, पृथ्वीराज चव्हाण सहित राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे।

बता दें कि हाल में मध्य प्रदेश विधानसभा उप-चुनाव और बिहार चुनाव समेत कई चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस शर्मनाक हार के बाद, पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की तरफ से संगठन में बदलाव की मांग की गई है। पार्टी के सीनियर नेता कपिल सिब्बल, तारिक अनवर जैसे नेताओं ने ऐसी मांग की है।