Connect with us

देश

Digvijay On Modi: पीएम मोदी के बारे में बिगड़े कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बोल, तेंदुए का हवाला देकर बताया दागी

दिग्विजय सिंह के बोल पहले भी बिगड़ते रहे हैं। उन्होंने 2021 में भोपाल में कहा था कि पीएम मोदी से 40 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाएं प्रभावित हैं। जींस पहनने वाली लड़कियां उनसे प्रभावित नहीं होतीं। दिग्विजय ने 2016 में कहा था कि हिंदुत्व कोई शब्द नहीं है। उन्होंने हिंदू आतंकवाद भी कहा था। बाद में बोले कि हिंदू नहीं संघ आतंकवाद कहा था।

Published

digvijay singh and pm modi

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह के बोल बिगड़े हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए तेंदुए का उदाहरण देते हुए दागी बताया है। दिग्विजय सिंह के ये बोल ट्विटर पर बिगड़े। एक न्यूज वेबसाइट की खबर को ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने लिखा कि मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को फिल्मों के बायकॉट का बयान न देने के लिए कहा। ये ‘पठान’ के बारे में था। क्या मोदी बदल रहे हैं? नहीं। तेंदुआ अपने धब्बे कभी नहीं बदलता। दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि पठान कोई साधारण हिंदी फिल्म नहीं है। ये भारत के लिए जंग है।

दिग्विजय सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए थे। दिग्विजय के इस बयान से कांग्रेस और राहुल गांधी ने भी पल्ला झाड़ लिया था। कांग्रेस और राहुल ने इसे दिग्विजय सिंह का निजी बयान करार दिया था। बावजूद इसके दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का हवाला देते हुए मोदी को घेरना जारी रखा था। बीजेपी इस मुद्दे पर उनके साथ ही कांग्रेस को भी लगातार घेरती रही है। अब दिग्विजय के ताजा बोल बिगड़ने से भी सियासत गरमाने के आसार हैं।

digvijay singh

दिग्विजय सिंह के बोल पहले भी बिगड़ते रहे हैं। उन्होंने 2021 में भोपाल में कहा था कि पीएम मोदी से 40 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाएं प्रभावित हैं। जींस पहनने वाली लड़कियां उनसे प्रभावित नहीं होतीं। दिग्विजय ने 2016 में कहा था कि हिंदुत्व कोई शब्द नहीं है। उन्होंने हिंदू आतंकवाद भी कहा था। बाद में बोले कि हिंदू नहीं संघ आतंकवाद कहा था। आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहकर भी दिग्विजय विवादों में घिरे थे। दिल्ली के बटला हाउस एनकाउंटर को भी उन्होंने फर्जी बताया था। अपनी पार्टी की नेता मीनाक्षी नटराजन को भी उन्होंने 100 टंच माल कह दिया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement