newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

झारखंड : कोविड -19 केंद्र से हत्या का आरोपी और कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज फरार

इस शख्स को बीजेपी नेता जयबर्धन सिंह की हत्या के मामले में 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

नई दिल्ली। झारखंड के लातेहार जिले के कोविड -19 केंद्र से हत्या का आरोपी और कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, इस शख्स को बीजेपी नेता जयबर्धन सिंह की हत्या के मामले में 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस हिरासत में भेजने से पहले उसका कोविड -19 परीक्षण किया गया था और आरोपी कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया था।

Latehar Jharkhnad Corona
लिहाजा शनिवार को उसे लातेहार जिले के राजाहर स्थित कोविड -19 केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से वह सोमवार को फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की इस घटना ने झारखंड के कोविड केंद्रों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।

Corona virus Jharkhand
इससे पहले भी हजारीबाग के कोविड -19 केंद्र से एक चोर दो बार भाग निकला था। इतना ही नहीं कथित तौर पर उसने कई लोगों को संक्रमित भी किया था। रांची के एक क्वारंटीन केंद्र में तीन महिलाओं के गर्भवती होने पर भी सवाल उठाए गए थे। बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोनावायरस के 600 से अधिक नए मामले आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,700 को पार कर गई है।