newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना के कहर से निपटने के लिए पंजाब और महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया

कोरोना के कहर को देखते हुए केंद्र सरकार लॉकडाउन 4.0 जल्द लाने वाली है। लेकिन इससे पहले देश के 2 राज्यों ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ दिया है। ये राज्य हैं महाराष्ट्र और पंजाब।

नई दिल्ली। कोरोना के कहर को देखते हुए केंद्र सरकार लॉकडाउन 4.0 जल्द लाने वाली है। लेकिन इससे पहले देश के 2 राज्यों ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ दिया है। ये राज्य हैं महाराष्ट्र और पंजाब।

Madhya Pradesh Lockdown

महाराष्ट्र का लॉकडाउन 4.0

बता दें कि कोरोना वायरस से भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित सूबा महाराष्ट्र ही है। अभी तक हालात यहां संभल नहीं पाए हैं, ऐसे में यह तय माना जा रहा था कि यहां लॉकडाउन बढ़ेगा। बता दें कि महाराष्ट्र में अभी तक कुल मिलाकर 30706 मामले सामने आए हैं, और 1135 लोगों की मौत हो चुकी है।महाराष्ट्र में शनिवार रात तक 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1606 नए मामले सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हुई है।

Corona Warriors

राज्य सरकार के बयान के मुताबिक अकेले मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या 18,555 है जबकि शहर में 696 लोगों की मौत हुई है। मुंबई और महानगर क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 23,193 है जिनमें से 768 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘शनिवार को 67 लोगों की मौत दर्ज की गई जिनमें 41 मौतें मुंबई में, सात-सात ठाणे और पुणे में, तीन मौतें औरंगाबाद में और दो मौतें मीरा भायंदर में हुई है। इनके अलावा एक-एक व्यक्ति की मौत नासिक और सोलापुर में हुई है।’

पंजाब का लॉकडाउन 4.0

वहीं कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंजाब में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह ऐलान किया। हालांकि, सीएम ने ये जरूर कहा कि 18 मई को छोटे दुकानदारों और बिजनेसमैन की ज्यादा से ज्यादा दुकानें खोल दी जाएंगी।

Lockdown UP

पंजाब में 18 मई के बाद कर्फ्यू नहीं होगा सिर्फ लॉकडाउन रहेगा। साथ ही उनहोंने केंद्र को सलाह दी है कि देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाए लेकिन यह बहुत सख्त न हो। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को छूट दी जाए और कंटोनमेंट जोन के बाहर अन्य गतिविधियों को भी अनुमति दी जाए।

Punjab chief minister Capt Amarinder Singh

सीएम ने कहा कि पंजाब में स्कूल नहीं खुलेंगे क्योंकि बच्चों को स्कूल में अलग-अलग नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन को समझना मुश्किल है इसलिए पंजाब में कंफाइनमेंट जोन और नॉन कंफाइनमेंट जोन बनाएंगे।