नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि देश में दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। एक तरफ जहा मंगलवार को कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट देखी गई, वहीं बुधवार को एक बार फिर इसमें इजाफा देखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,604 नए मामले (New Cases of Corona) सामने आए है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 94,99,414 हो गई है। वहीं इस दौरान 501 मरीजों ने वायरस के चलते जान गंवाई है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 36,604 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 94,99,414 हुई। 501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,381,22 हुई।
देश में सक्रिय मामले अब 4,28,644 हैं। 43,062 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 89,32,647 हुई। pic.twitter.com/DDpubi9yxN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 43,062 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 89,32,647 हो गई है। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 4,28,644 है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,96,651 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में अब तक कुल 14,24,45,949 सैंपल टेस्ट किए गए।
कल (1 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,24,45,949 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,96,651 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/OzYU0zQX9e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2020