newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Religious Conversion: मध्यप्रदेश के दमोह में प्रलोभन देकर बना रहे थे ईसाई, छेड़छाड़ भी करते थे, पैस्टर समेत 8 पर केस

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में धर्मांतरण की शिकायतें कई बार पुलिस को मिलती रही हैं। हर बार मामला शांत हो जाता था। इस बार धर्म परिवर्तन के शिकार दलित वर्ग के लोगों ने खुद पुलिस से शिकायत की। देहात थाना क्षेत्र के मराहार इलाके के ये लोग हैं।

दमोह। मध्यप्रदेश की दमोह पुलिस ने ईसाई पैस्टर समेत 8 लोगों पर धर्मांतरण करने का केस दर्ज किया है। इनमें 6 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। दमोह के सीएसपी अभिषेक तिवारी के मुताबिक इस मामले में दमोह के यीशु नाम की एक संस्था है। संस्था के खिलाफ जांच हुई। पता चला कि लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उनको ईसाई बनाया जा रहा था। तिवारी ने बताया कि पुलिस ने 8 लोगों पर केस दर्ज किया है। अभिषेक तिवारी के मुताबिक इस मामले में दोनों पक्षों को पुलिस ने सुना। शिकायत करने वालों का पक्ष सही साबित हुआ। जांच में पुलिस ने ये भी पाया कि धर्मांतरण के बाद जो बच्चियां संस्था के लोगों के साथ चर्च जाती थीं, उनसे छेड़छाड़ भी की गई। ऐसे में पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

damoh religious conversion

बता दें कि मध्यप्रदेश के दमोह जिले में धर्मांतरण की शिकायतें कई बार पुलिस को मिलती रही हैं। हर बार मामला शांत हो जाता था। इस बार धर्म परिवर्तन के शिकार दलित वर्ग के लोगों ने खुद पुलिस से शिकायत की। देहात थाना क्षेत्र के मराहार इलाके के ये लोग हैं। उन्होंने एसपी दफ्तर में शिकायत की कि केरल की संस्था जबरन प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रही है। साल 2013 में ईसाई बने लोगों ने एसपी को सारी बात बताई। जिसके बाद एसपी ने जांच बिठाई थी। पुलिस के मुताबिक लोगों ने बताया कि पैसों का लालच देकर उनका धर्म बदलवाया गया। अब उनका दिल गवारा नहीं करता कि हिंदू के बगैर ईसाई हो गए। इस वजह से पुलिस से शिकायत कर रहे हैं।

इस मामले को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान में लिया था। आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने संस्था और चर्च में बच्चियों से छेड़छाड़ा के मामले में नोटिस भेजा था। 22 नवंबर को आयोग का नोटिस मिलने के बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई थी। जिसके बाद आरोप सही पाए गए। जांच में ये भी पाया गया कि आरोपियों ने पीड़ितों को धमकी भी दी। इस मामले में एससी-एसटी एक्ट और आईपीसी की अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं। धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्था का नेटवर्क दमोह में फैला है।