newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Danish Siddiqui: भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की मौत, 2018 में मिला था पुलित्जर पुरस्कार

Danish Siddiqui: साल 2018 में दानिश सिद्दीकी को Pulitzer Prize से नवाजा भी गया था। उन्हें ये अवॉर्ड रोहिंग्या मामले में बेहतरीन कवरेज के लिए दिया गया था। उनके करियर की बात करें तो अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक टीवी जर्नलिस्ट के रूप में की थी। जिसके बाद वो फोटो जर्नलिस्ट बन गए थे। साल 2008 से 2010 के बीच दानिश सिद्दीकी ने इंडिया टुडे ग्रुप के साथ भी काम किया है

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की मौत हो गई है। भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में झड़पों में मारे गए। दुनिया के बेहतरीन फोटो जर्नलिस्ट में शामिल दानिश बीते कुछ दिनों से कंधार की स्थिति को कवर कर रहे थे। वह रोहिंग्या शरणार्थियों के असाधारण कवरेज के लिए 2018 में पुलित्जर पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी थे।

दानिश सिद्दीकी ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर अफगानिस्तान कवरेज से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। एक वीडियो में दानिश सिद्दीकी के काफिले पर कई बार हमला होते भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को खुद उन्होंने शेयर किया था।


आपको बता दें कि अफगानिस्तान में एक बार फिर तालिबान अपना कब्जा करने में जुट गया है। यही कारण है कि अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में इस वक्त हिंसा की तस्वीरें देखने को मिल रही है। दुनियाभर से पत्रकार अफगानिस्तान गए हुए है ताकि यहां जारी संघर्ष को कवर कर सके।

कोरोना काल में शानदार कवरेज के कारण मिला Pulitzer अवॉर्ड

साल 2018 में दानिश सिद्दीकी को Pulitzer Prize से नवाजा भी गया था। उन्हें ये अवॉर्ड रोहिंग्या मामले में बेहतरीन कवरेज के लिए दिया गया था। उनके करियर की बात करें तो अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक टीवी जर्नलिस्ट के रूप में की थी। जिसके बाद वो फोटो जर्नलिस्ट बन गए थे। साल 2008 से 2010 के बीच दानिश सिद्दीकी ने इंडिया टुडे ग्रुप के साथ भी काम किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Danish Siddiqui (@danishpix)