newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election: RJD के उम्मीदवारों का ऐलान शुरू, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे को भी मिला टिकट

Bihar Election: आरजेडी(RJD) नेता तेजस्वी यादव(Tejsawi) ने महागठबंधन को एक मजबूत विकल्प बताते हुए कहा था कि हमलोगों ने साथ आकर एक मजबूत विकल्प रखा है।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बिहार की प्रमुख पार्टी मानी जाने वाली राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अब अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। आज जारी हुई लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के बेटों को भी टिकट मिला है। जहां नोखा से अनीता देवी, चकाई से सावित्री देवी, जमुई से विजय प्रकाश यादव, जहानाबाद से सुदेय यादव को टिकट दिया गया है। तो वहीं रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया गया है। इससे पता चलता है कि दिग्गज नेता अपने बेटों को भी टिकट दिलवाने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले महागठबंधन में सीटों की बंटवारा शनिवार को हुआ। जिसमें आरजेडी के हिस्से में 144 सीटें और कांग्रेस को 70 सीटें मिली। भाकपा (माले) के हिस्से में 19 सीटें आई हैं, जबकि माकपा को 4 और भाकपा को 6 सीटें दी गई हैं।

tejaswi tejpratap

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी ने कहा था कि आरजेडी के कोटे में से वीआईपी और जेएमएम को सीटें दी जाएंगी, जिसके विरोध में वीआईपी ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था। वहीं सीट बंटवारे का ऐलान करते हुए और खुद को मजबूत बताते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन को एक मजबूत विकल्प बताते हुए कहा था कि हमलोगों ने साथ आकर एक मजबूत विकल्प रखा है। हम कांग्रेस और वामपंथी दलों का आभार जताते हैं। अगर यहां के लोग मौका देंगे तो हम सभी वादे पूरा करेंगे। बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे।

tejaswi rahul

हालांकि, तेजस्वी यादव के ऐलान के बाद ही वीआईपी नेता मुकेश सहनी हंगामा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए। इससे पहले राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) भी महागठबंधन के घटक दलों में शामिल थे, लेकिन वह भी सीट बंटवारे से नाराज होकर महागठबंधन का साथ छोड़ चुके हैं।