newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शाहीन बाग में न्यूज नेशन के पत्रकार दीपक चौरसिया पर जानलेवा हमला, कैमरे को भी तोड़ा

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लगभग एक महीने से ज्यादा समय से प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में बार-बार मीडिया के लोगों के साथ बदतमीजी की खबरें सामने आती रही हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लगभग एक महीने से ज्यादा समय से प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में बार-बार मीडिया के लोगों के साथ बदतमीजी की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन आज तो हद ही हो गई। न्यूज नेशन के पत्रकार दीपक चौरसिया इस प्रदर्शन को कवर करने शाहीन बाग गए हुए थे। जहां प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया उनके कैमरामेन के साथ मारपीट की और उनका कैमरा भी तोड़ दिया।Deepak Chaurasia News Nation शाहनी बाग में चल रहे इस प्रदर्शन की वजह से दिल्लीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को शाहीन बाग प्रोटेस्ट के कवरेज पर गए न्यूज नेशन के वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया के साथ बदसलूकी की। साथ ही न्यूज नेशन के कैमरामैन का कैमरा तोड़ दिया गया है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का खुलेआम हमला लगातार वहां हो रहा है।Deepak Chaurasia News Nation

तिरंगा और भारतीय लोकतंत्र की दुहाई देते हुए पिछले एक महीने से अधिक समय से शांतिप्रिय धरना प्रदर्शन कर रहे शाहीनबाग के कुछ लोग हिंसा फैला रहे हैं। शाहीनबाग में पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने न्यूज नेशन के पत्रकार दीपक चौरसिया पर हमला किया है। शाहीन बाग में प्रदर्शन के नाम पर कई असामाजिक तत्व हिंसा फैला रहे हैं। ऐसे हिंसात्मक लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर इस पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हिंसा फैलाने वाले लोगों का मनोबल बढ़ जाएगा।


वहीं, भाजपा के कई नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। भाजपा नेताओं का मानना है कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस हमले के बाद भी अबतक किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।