newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली चुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची तो शुरू हो गया बवाल…

हालाकि स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करते ही अब कांग्रेस विवादों में फंस गई है। दरअसल सिख दंगो को लेकर आरोप झेल रहे है कमलनाथ को कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी,  राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेता शामिल हैं।

Sonia And Rahul Gandhi

चुनाव आयोग को पार्टी ने जिन स्टार प्रचारकों की सूची भेजी है उनमें सोनिया, राहुल और प्रियंका के अलावा पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम शामिल हैं।

हालाकि स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करते ही अब कांग्रेस विवादों में फंस गई है। दरअसल सिख दंगो को लेकर आरोप झेल रहे है कमलनाथ को कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। अकाली दल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिल्ली की जनता से सोनिया गांधी की पार्टी को हराने की अपील की है।

Kamal Nath and manjinder sirsa

अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कमलनाथ को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया गया है। वह भी दिल्ली में जहां 35 साल पहले उन्होंने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के बाहर “निर्दोष सिखों को मारने के लिए कांग्रेसी गुंडों का नेतृत्व” किया था। गांधी परिवार ने हमारे समुदाय को दिखाती रही है कि वे सिख घावों की परवाह नहीं करते हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं दिल्ली के नागरिकों से कांग्रेस का पूरी तरह से बहिष्कार करने की अपील करता हूं और कांग्रेस के उम्मीदवार की दिल्ली की सीटों पर जमानात जब्त हो जाए।

पार्टी ने पूर्वांचली मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और सिख वोटरों के मद्देनजर नवजोत सिंह सिद्धू को भी प्रचारकों की सूची में जगह दी है। गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे।