newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 Exit Poll: देखिए कौन काबिज होगा राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता पर…

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों के तौर पर आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस मैदान में हैं वहीं इस बार आरजेडी, एलजेपी और शिअद ने भी कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टियों के तौर पर आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस मैदान में हैं वहीं इस बार आरजेडी, एलजेपी और शिअद ने भी कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। Arvind Kejriwal, Manoj Tiwari and Rahul Gandhiदिल्ली विधानसभा चुनावों के मतदान की अवधि अब समाप्त हो चुकी है। मतदान केन्द्रों पर जो मतदाता लाइन में लगे हुए हैं उन्हें वोट करने की अनुमति दी जाएगी। 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 और भाजपा को तीन सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी नाकामयाब रही थी।

Exit Poll में सर्वे के नतीजे इस प्रकार हैं

TIMESNOW-IPSOS

AAP: 44
बीजेपी: 26
कांग्रेस: 0

REPUBLIC- JAN KI BAAT

AAP: 48-61
बीजेपी: 09-21
कांग्रेस: 0

NETA-NEWSX

AAP: 53-57
बीजेपी: 11-17
कांग्रेस: 0-2

NEWSX- POLSTART

AAP: 50-56
बीजेपी: 10-14
कांग्रेस: 0

ABP News- C Voter

AAP: 49-63
बीजेपी: 05-19
कांग्रेस: 0-4

इंडिया टूडे एंड एक्सिस माई इंडिया सर्वे

AAP: 59-68
बीजेपी: 2-11
कांग्रेस: 0

TV9-CICERO

2013 में ऐसा था दिल्ली चुनाव नतीजा

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कुल 65.63 फीसदी मतदान हुआ था। इस दौरान आम आदमी पार्टी को 29.5 फीसदी, भारतीय जनता पार्टी को 33 फीसदी और कांग्रेस को 24.5 फीसदी वोट प्राप्त हुआ था। इस चुनाव में आप को 28 सीटों पर जीत, भाजपा को 31 सीटों पर जीत और कांग्रेस को सिर्फ आठ सीटों पर ही जीत मिली थी।

2015 में ऐसा था दिल्ली चुनाव नतीजा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2015 में दिल्ली में 67.12 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसमें आप को 54.6% वोट, भाजपा को 32.8% वोट और कांग्रेस के सिर्फ 9.7% वोट हासिल हुआ था। चुनाव में आप को 70 में से 67 सीट, बीजपी को 3 सीटे मिली थी, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।