newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rekha Gupta On AAP Govt: अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की बढ़ सकती है मुश्किल, दिल्ली का सीएम पद संभालने से पहले रेखा गुप्ता ने कर दिया ये एलान

Rekha Gupta On AAP Govt: रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता से किए सभी वादे पूरे करने का है। रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के सभी 48 विधायक पीएम मोदी की टीम की तरह काम करेंगे। रेखा गुप्ता को सीएम का पद संभालने के साथ ही पहली कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लेने हैं। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कई वादे किए थे। इन वादों को तेजी से पूरा करने के लिए रेखा गुप्ता की सरकार को काफी मेहनत करनी होगी। अगले 5 साल ऐसे में बीजेपी सरकार के लिए अहम होंगे।

नई दिल्ली। रेखा गुप्ता अब दिल्ली की सीएम होंगी। रेखा गुप्ता ने बीजेपी के टिकट पर दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। सीएम पद का शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात की। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता से किए सभी वादे पूरे करने का है। रेखा गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के सभी 48 विधायक पीएम मोदी की टीम की तरह काम करेंगे। रेखा गुप्ता ने ये भी कहा कि पहले की सरकार भ्रष्ट थी। उसे अब जनता के हर पैसे का हिसाब देना होगा। दिल्ली का सीएम पद संभालने जा रहीं रेखा गुप्ता का ये बयान साफ कर रहा है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

रेखा गुप्ता को सीएम का पद संभालने के साथ ही पहली कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लेने हैं। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कई वादे किए थे। बीजेपी ने कहा था कि दिल्ली में मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा जारी रहेगी। यमुना की सफाई कराने, गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने, गरीब परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, दिल्ली में कूड़े के पहाड़ खत्म करने, बुजुर्गों की पेंशन शुरू करने, सड़कों-गलियों को ठीक करने और साफ पेयजल सप्लाई के वादे बीजेपी ने किए थे। जाहिर है, रेखा गुप्ता की सरकार के लिए पहले दिन से ही बहुत सारे काम की लिस्ट है।

बीजेपी ने दिल्ली का विधानसभा चुनाव जीतकर लगातार 10 साल से सत्ता में बैठी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को पटकनी दी। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीट हासिल की है। जबकि, आम आदमी पार्टी को 22 सीट ही मिलीं। कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोई भी सीट हासिल नहीं कर सकी। कांग्रेस का रुख अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर करने का ही दिखा। अब दिल्ली की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है। ऐसे में पार्टी के लिए अगले 5 साल बहुत अहम हैं। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर पहले ही यमुना की सफाई शुरू करा चुके हैं। उन्होंने कहा है कि इस काम में 3 साल लगेंगे।