newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Corona: तो क्या आने वाले दिनों में दिल्ली में लग जाएगा लॉकडाउन? CM केजरीवाल ने दिए बड़े संकेत

Delhi Corona: केंद्र से मदद मिलने को लेकर केजरीवाल ने कहा कि, कोरोना की लड़ाई के दौरान हमें केंद्र सरकार से हमेशा मदद मिली है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार भी केंद्र सरकार हमें पूरी मदद देगी।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बड़ी तेजी के साथ बढ़ते चले जा रहे हैं। हालांकि इस पर नियंत्रण पाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन का फैसला लिया है, जो शुक्रवार की रात 10 बजे से लेकर सोमवार की सुबह 6 बजे तक रहेगा। इसके पीछे कोरोना की संक्रमण चेन तोड़ने का दावा किया गया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में मामले धड़ल्ले से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि, “दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 24,000 मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी दर 24% से ज्यादा हो गई है। वहीं ऐसे हालात को बेहद गंभीर बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में अब स्थिति काफी गंभीर है। दिल्ली में अब ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी होने लगी है।” उन्होंने कहा कि, ऑक्सीजन बेड बहुत तेजी से खत्म होते जा रहे हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि बेड बढ़ाया जाए। उम्मीद है कि अगले 2-4 दिन में हम बड़े स्केल पर बेड बढ़ा पाएंगे। यमुना स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में लगभग 1300 ऑक्सीजन बेड का इंतजाम किया जा रहा है।

Delhi CM Kejriwal pic

लॉकडाउन को लेकर संकेत!

केजरीवाल ने कहा कि, कोरोना से निपटने के लिए हमें मजबूरी में वीकेंड कर्फ्यू लगाना पड़ा। हम अगले कुछ दिनों तक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अगर स्थिति और गंभीर होती है तो आपकी जिंदगी बचाने के लिए और इसे नियंत्रित करने के लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे हम उठाएंगे।” उन्होंने कहा कि, ऑक्सीजन बेड बहुत तेजी से खत्म होते जा रहे हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि बेड बढ़ाया जाए। उम्मीद है कि अगले 2-4 दिन में हम बड़े स्केल पर बेड बढ़ा पाएंगे। यमुना स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में लगभग 1300 ऑक्सीजन बेड का इंतजाम किया जा रहा है।

Delhi Lockdown

केंद्र से मदद मिलने को लेकर केजरीवाल ने कहा कि, कोरोना की लड़ाई के दौरान हमें केंद्र सरकार से हमेशा मदद मिली है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार भी केंद्र सरकार हमें पूरी मदद देगी। आज अफसरों की बैठक में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी दवाईयों की कालाबाजारी करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।