newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस : दिल्ली में शुरू हुआ सैनिटाइजेशन का अभियान

दिल्ली के आप विधायक राघव चड्ढा ने बताया कि राजेंद्र नगर में एहतियात के तौर पर सैनिजाइजेशन कराया गया है ताकि कोरोनावायरस न फैले। उन्होंने बताया कि जिस जापानी हाई-टेक मशीन से इलाके को सैनिसटाइज किया गया है उससे शहर के रेड और ऑरेंज जोन को भी सैनिटाइज किया जाएगा।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरानावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। दिल्ली में अबतक कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1000 के पार चली गई है, इस संकट के बीच अब दिल्ली सरकार ने शहर में सैनिटाइजेशन का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया है। शहर में कोरोना हॉटस्पॉट को जोन में बांटा गया है, जिसके बाद अब इन्हें सैनिटाइज़ किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली सरकार जापानी मशीनों का इस्तेमाल कर रही है।

sanitization in Delhi

सोमवार को इसकी शुरुआत दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके से हुई। लगभग 600 लीटर केमिकल टैंक की क्षमता वाली इस जापानी मशीन की 30 फीट से लंबी दो भुजाओं का इस्तेमाल करके सड़कों पर केमिकल का छिड़काव किया गया। मशीनों के जरिए चौड़ी सड़कें और संकरे रिहायशी इलाकों में भी छिड़काव किया जा सकेगा। ऐसी 10 मशीनों का इस्तेमाल करके सोमवार से सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया जा चुका है।

sanitization in Delhi

दिल्ली के आप विधायक राघव चड्ढा ने बताया कि राजेंद्र नगर में एहतियात के तौर पर सैनिजाइजेशन कराया गया है ताकि कोरोनावायरस न फैले। उन्होंने बताया कि जिस जापानी हाई-टेक मशीन से इलाके को सैनिसटाइज किया गया है उससे शहर के रेड और ऑरेंज जोन को भी सैनिटाइज किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88) on


बता दें कि दिल्ली सरकार ने शहर में दर्जनों कोरोनावायरस के हॉटस्पॉट सिलेक्ट किए हैं, एहतियात के तौर पर इन्हें सील भी किया गया है। लेकिन अब इन्हें रेड, ऑरेंज में बांट दिया गया है जिसके बाद जापानी मशीन की मदद से सैनिटाइज़ किया जाएगा।