newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#DelhiRains: बारिश के बाद जलमग्न हुई राजधानी दिल्ली, तस्वीरों में देखें हाल

DelhiRains: कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात से 55 घंटों का वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस वीकेंड कर्फ्यू में केवल जरुरी सेवाओं के लिए पास के साथ बाहर निकल की परमिशन है।

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) का असर राजधानी दिल्ली और एनसीआर (NCR) के मौसम में देखने को मिला। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में आधी रात से शुरू हुई बारिश अभी भी जारी है। बारिश के साथ ही मौसम का मिजाज अब ठंडा हो गया है। लोगों को एक बार फिर से ठंडी हवा और तापमान में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी और उसकी आसपास की इलाकों में शनिवार के लिए रूक-रूक कर बारिश होते रहने की संभावना जताई है।


बता दें, कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात से 55 घंटों का वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस वीकेंड कर्फ्यू में केवल जरुरी सेवाओं के लिए पास के साथ बाहर निकल की परमिशन है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को जल भराव और जाम जैसी समस्याओं से थोड़ी राहत मिली है।

राजधानी हुई पानी-पानी (Photo and Video)

दिल्ली: बारिश के कारण प्रहलादपुर इलाके में अंडरपास के नीचे जलजमाव हुआ।

दिल्ली: ये तस्वीरें राजधानी दिल्ली में आज सुबह की हैं

दिल्ली: बारिश के बाद मंडावली के अंडरपास में जलभराव हुआ।

दिल्ली के मिंटो रोड पर सुबह की बारिश का नजारा

दिल्ली: चाणक्यपुरी क्षेत्र से दृश्य