newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi : मनीष सिसोदिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से छुट्टी मिली

Manish Sisodia Health Update: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Delhi Deputy CM Manish Sisodia) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मनीष सिसोदिया कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित थे। साथ ही उन्हें डेंगू की शिकायत भी थी।

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Delhi Deputy CM Manish Sisodia) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मनीष सिसोदिया कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित थे। साथ ही उन्हें डेंगू की शिकायत भी थी। मंगलवार को मनीष सिसोदिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल डॉक्टरों ने सिसोदिया को 1 सप्ताह तक घर में ही आराम करने की सलाह दी है। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने सिसोदिया के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘उपमुख्यमंत्री अब स्वस्थ हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही उन्हें बुखार अथवा कोई दूसरी समस्या भी नहीं है। इसी को देखते हुए मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है।’

उप मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती सिसोदिया को शुक्रवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। जिसके बाद उनके स्वास्थ में लगातार सुधार हो रहा है। इससे पहले वह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती थे। 14 सितंबर को वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से होम आइसोलेशन में थे। तबीयत बिगड़ने पर बीते बुधवार को उन्हें एलएनजेपी में भर्ती कराया गया। यहां पर हुई जांच में गुरुवार को उनमें डेंगू की भी पुष्टि हुई। शरीर में प्लेटलेट्स और ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के कारण मैक्स अस्पताल ले जाया गया था।