newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: ‘भाई हाजिरी कहां लिखनी है’, राहुल के समर्थन में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे दिग्विजय ने पूछा नेताओं से, लोगों ने ऐसे लिए मजे

Digvijay Singh: भाजपा नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”कांग्रेसियों को हाज़िरी लगाने के लिए बुलाकर गांधी परिवार अपने करप्शन को छुपा नहीं पायेगी गाँधी परिवार की हर चोरी का हिसाब होगा।”

नई दिल्ली। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) में पूछताछ कर रही है। राहुल गांधी से पहले दौर की पूछताछ के बाद अब दूसरे दौर में ईडी द्वारा सवाल दागे जा रहे हैं। वहीं ईडी द्वारा राहुल गांधी पर शिकंजा कसने को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। देश के अलग-अलग राज्यों में राहुल गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी राहुल गांधी को ईडी के समन के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में राजधानी दिल्ली में उपस्थिति देने पहुंचे थे। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

digvijay singh

जिसमें एक महिला रिपोर्टर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से दफ्तर पहुंचने पर सवाल पूछती है कि आज के विरोध प्रदर्शन पर क्या कहना चाहेंगे।मगर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रिपोर्टर के सवाल को नजरअंदाज करते चल जाते है और पार्टी नेताओं से बोलते है कि भाई हाजिरी कहां लिखाना है। जिस पर उनको जवाब मिलता है कि अंदर लगानी है। वहीं अब सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

भाजपा नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”कांग्रेसियों को हाज़िरी लगाने के लिए बुलाकर गांधी परिवार अपने करप्शन को छुपा नहीं पायेगी गाँधी परिवार की हर चोरी का हिसाब होगा।”

इसके अलावा मध्य प्रदेश भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ”दिग्विजय सिंह यह अच्छी तरह से जानते हैं कि नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोषी हैं। सच तो यह है कि दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के समर्थन में नहीं, बल्कि उनके आदेश पर बस हाज़िरी लगाने दिल्ली पहुँचे हैं!”

लोगों की प्रतिक्रियाएं-